फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The children grew Deepisji handed notice of fees

डीपीएसजी ने बच्चों को थमाया बढ़ी फीस का नोटिस

Thu, 17 Apr 2014 01:08 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 17 Apr 2014 01:08 AM IST
विज्ञापन
The children grew Deepisji handed notice of fees

फीस वृद्धि पर 10 दिन रोक लगाने के डीएम के आदेश को डीपीएसजी प्रबंधन ने बुधवार को ठेंगा दिखा दिया। आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए डीपीएसजी मेरठ रोड प्रबंधन ने बच्चों को 20 अप्रैल तक बढ़ी फीस जमा करने का नोटिस थमा दिया।

विज्ञापन


अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल हॉल में बुलाकर फीस जमा करने के लिए धमकाने का आरोप भी लगाया। दूसरी ओर डीएम द्वारा स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए गठित की गई टीम पर प्रबंधन की टिप्पणी से अभिभावकों का रोष कम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


डीपीएसजी, वसुंधरा अभिभावक एसोसिएशन का आरोप है कि मंगलवार को हुए हंगामे के बाद डीएम के हस्तक्षेप को स्कूल प्रबंधन ने ये कहते हुए नकार दिया कि डीएम इस मामले में कुछ नहीं कह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधन पीछे नहीं हटेगा। अभिभावक एसोसिएशन ने कहा कि डीएम ने जिस कमेटी का गठन किया है, वह 10 दिन में फीस वृद्धि पर अपना निर्णय देगी। इसके बाद ही रणनीति बनाएंगे। तानाशाही पर स्कूल में ताला जड़ेंगे।

डीपीएसजी पैरेंट्स सोसायटी के अभिभावकों ने डीएम के आदेशों का उल्लंघन और बच्चों के साथ हुए व्यवहार पर डीपीएसजी प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को 20 तक फीस जमा करने के लिए सर्कुलर भी जारी किया है। डीपीएसजी सोसायटी के स्कूलों में फीस वृद्धि के खिलाफ तीनों विद्यालयों के 400 से ज्यादा अभिभावकों ने डीपीएसजी प्रबंधन ने खिलाफ प्रदर्शन किया था।

प्रिंसिपल ने फोन नहीं उठाया
बच्चों को धमकाने को लेकर जब प्रिंसिपल से कई बार संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed