{"_id":"d5a5a0131b52ef06ee37b36ab39ca229","slug":"the-cbi-court-in-ghaziabad-another","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में बनी एक और सीबीआई कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में बनी एक और सीबीआई कोर्ट
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 08 Jun 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद को एक और नई सीबीआई कोर्ट का तोहफा मिला है। नई कोर्ट में न्यायाधीश की नियुक्ति भी कर दी गई है। इसके साथ इसके साथ ही गाजियाबाद में सीबीआई की अब कुल पांच कोर्ट हो गई हैं। लंबे समय से खाली चली आ रही सीबीआई एंटी करप्शन और स्पेशल कोर्ट में भी न्यायाधीश नियुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
गाजियाबाद में अब तक सीबीआई की चार कोर्ट थीं। इनमें एक ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट और बाकी तीन कोर्ट में एडीजे स्तर के न्यायाधीश नियुक्त थे। अब एक नई कोर्ट का गठन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कर दिया है। गाजियाबाद में अब एक एंटी करप्शन, तीन एडीजे स्पेशल जज और एक ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट हो गई हैं।
विज्ञापन
चर्चित आरुषि-हेमराज मर्डर केस में फैसला देने के बाद सीबीआई एंटी करप्शन स्पेशल जज एस. लाल 30 नवंबर 2013 को रिटायर हो गए थे। तब से इस कोर्ट में किसी न्यायाधीश की नियुक्ति नहीं की गई थी। इस कोर्ट में अब गाजियाबाद में ही तैनात रहे एडीजे अतुल कुमार गुप्ता को नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन
गैर जनपद से ट्रांसफर होकर आए न्यायाधीश एके झा को अतुल कुमार गुप्ता के स्थान पर नियुक्त किया है। पिछले दिनों सीबीआई स्पेशल कोर्ट नंबर-1 के न्यायाधीश डा. एके सिंह का भी यहां से ट्रांसफर कर दिया गया था। उनकी जगह अब एडीजे कुलदीप कुमार को नियुक्त किया गया है।
नई गठित हुई सीबीआई स्पेशल कोर्ट में न्यायाधीश नलिन कांत त्यागी को नियुक्त किया गया है। शनिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोटिफिकेशन जारी करके गाजियाबाद में नई कोर्ट और सभी में न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की सूचना स्थानीय अधिकारियों को दी।
यही नहीं एनआएचएम के मामलों की सुनवाई अब अलग कोर्ट में हो सकती है। पिछले साल शासन ने अलग कोर्ट के गठन की बात कही थी। यही नहीं एडीएम सिटी आफिस के सामने तैयार हो रही सीबीआई कोर्ट बिल्डिंग में इसी वर्ष सभी कोर्ट के शिफ्ट होने की उम्मीद है।