{"_id":"58036e714f1c1b210328f1d3","slug":"the-case-reached-the-court-of-sewage","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदे पानी की निकासी का मामला पहुंचा कोर्ट, 18 को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदे पानी की निकासी का मामला पहुंचा कोर्ट, 18 को होगी सुनवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : file photo
नंगला रोड संजय एंक्लेव के पास पानी निकासी न होने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। आगामी 18 अक्तूबर को इस मामले की सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
जनहित याचिका राधेश्याम पंडित ने डाल रखी है। उनका कहना है कि वर्षों से यहां गंदे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की जा सकी है। इस बाबत वर्ष 2014 से लगातार नगर निगम अधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है लेकिन निगम अधिकारी समस्या का समाधान करने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
सीवरेज का पानी पूरे इलाके में फैल रहा है। उन्होंने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री और शहरी विकास मंत्रालय से भी की है। उनका कहना है कि सीवरेज समस्या को लेकर एक्सईएन वन और क्षेत्र के एसडीओ को भी अवगत कराया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। मजबूर होकर उन्हें कोर्ट का सहारा लेना पड़ा है।
विज्ञापन