{"_id":"1eaa3efddec0a378214b75c85f61867e","slug":"the-car-will-have-traveled-over-0500-delhi-rld-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 कार लेकर आज दिल्ली कूच करेंगे रालोद कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 कार लेकर आज दिल्ली कूच करेंगे रालोद कार्यकर्ता
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 15 Sep 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद प्रमुख अजित सिंह से सरकारी आवास खाली कराने के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता सोमवार को दिल्ली पहुंचेंगे। महानगर और जिला संगठन के पदाधिकारी 500 कारें लेकर दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन
पार्टी नेताओं का कहना है कि चौधरी चरण सिंह की यादों से गुलजार इस सरकारी आवास में केंद्र सरकार से किसान भवन बनाने की मांग करेंगे।
अजित सिंह तुगलक रोड के 12 नंबर बंगले में रहते हैं। इससे पहले किसानों के नेता चौधरी चरण सिंह इसी आवास में रहते थे। लगातार 36 साल से इस आवास में रहने वाले अजित सिंह से अब यह बंगला खाली कराया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके विरोध में वेस्ट यूपी के कार्यकर्ता सोमवार को दिल्ली पहुंचेंगे। रालोद के महानगर अध्यक्ष रामानंद गोयल ने बताया कि रविवार को जिला व महानगर संगठन की संयुक्त बैठक में दिल्ली पहुंचने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
उनका कहना है कि यूपी गेट पर जिले और महानगर के कार्यकर्ता 500 कारें लेकर इकट्ठा होंगे और यहां से सुबह 10 बजे दिल्ली कूच करेंगे। उनका कहना है कि रालोद प्रमुख से खाली कराए जा रहे बंगले में किसान भवन बनाने की मांग की जाएगी।