फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The burglar was caught after a ten-kilometer chase

Delhi NCR News: दस किलोमीटर तक पीछा कर सेंधमार को दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
-उत्तम नगर में मास्क पहनकर की थी सेंधमारी, बदमाश पर पहले से 14 आपराधिक मामले दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिले की सेंधमारी निरोधक शाखा ने दस किलोमीटर तक सीसीटीवी कैमरे के जरिए पीछा कर एक सेंधमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान शरीफ के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से चोरी के नौ मोबाइल फोन और दो पावर बैंक बरामद किए गए हैं। बदमाश पर पहले से चोरी और सेंधमारी के 14 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाश की गिरफ्तारी से 11 मामले सुलझाने का दावा किया है।

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि 27 फरवरी को उत्तम नगर थाना पुलिस को चोरी की शिकायत मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि 26 फरवरी को उनके घर से नकदी, सोने की अंगूठी, एक मोबाइल फोन और पावर बैंक चोरी की है। पुलिस ने सेंधमारी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में एक युवक मास्क पहनकर घर में घुसते हुए देखा गया। पुलिस ने उसके भागने की दिशा में सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। उसमें पता चला कि बदमाश सेंधमारी करने के बाद कुछ दूर जाकर एक ई-रिक्शा में बैठा। उसके बाद आरोपी को नजफगढ़ के राणाजी एन्क्लेव इलाके में ई-रिक्शा से उतरते हुए देखा गया। यहां उसका चेहरा साफ नजर आने पर पुलिस ने उसकी तस्वीर निकालकर पहचान कराई जिसमें उसकी पहचान शरीफ के रूप में की। द्वारका सेक्टर-16बी इलाके में घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि वह मूलत: सीतामढ़ी बिहार का रहने वाला है और करीब 12 साल पहले परिवार के साथ दिल्ली के नजफगढ़ में रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed