फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The boy took out a knife stabbed in the stomach of teacher

वो बैठे थे कि लड़के ने चाकू शिक्षक के पेट में घोंप दिया

Fri, 04 Sep 2015 09:09 PM IST
Updated Fri, 04 Sep 2015 09:09 PM IST
विज्ञापन
The boy took out a knife stabbed in the stomach of teacher

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में बुधवार दोपहर चार नाबालिग बदमाशों ने एक शिक्षक को घायल कर लूट लिया। पुलिस के अनुसार अनिल कुमार (39) परिवार के साथ त्रिलोकपुरी इलाके में रहते हैं।

विज्ञापन


वह शशि गार्डन स्थित निगम के प्राइमरी स्कूल में शिक्षक हैं। बृहस्पतिवार दोपहर वह पांडव नगर स्थित संजय झील पर गए थे। जहां बैठकर वह समाचार पत्र पढ़ रहे थे।

विज्ञापन


इसी दौरान उनके मोबाइल पर परिचित का फोन आया। वह फोन पर बातचीत करने लगे। इसी दौरान 15 से 17 साल के चार लड़के उनके पास आए और उनसे फोन देने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल छीनकर हो गए फरार

The boy took out a knife stabbed in the stomach of teacher

अनिल के मना करने पर दो लड़कों ने उन्हें पकड़ लिया और गाली गलौज करने लगे। इसी दौरान एक लड़के ने चाकू निकालकर उनके पेट में घोंप दिया और मोबाइल छीनकर फरार हो गए।


अनिल को जख्मी हालत में देखकर किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अनिल को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

पीड़ित की शिकायत पर लूटपाट का मामला दर्ज कर हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

पता पूछने के बहाने रोका और..

The boy took out a knife stabbed in the stomach of teacher

वहीं, एक अन्य मामले में कल्याणपुरी इलाके में बृहस्पतिवार को तीन युवकों ने वेस्ट विनोद नगर निवासी अनिल सिंह (29) को चाकू दिखाकर लूट लिया।


बदमाशों ने अनिल को पता पूछने के बहाने रोका और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर उससे दो मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

अनिल की शिकायत पर कल्याणपुरी थाना पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed