{"_id":"9369979aeb5f3f535fdcc4c5080bea99","slug":"the-body-was-found-along-the-railway-track-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक के किनारे मिला छात्र का शव, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक के किनारे मिला छात्र का शव, हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 13 Dec 2014 09:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के ओल्ड रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की सुबह ट्रैक के किनारे एक छात्र का शव मिला। वह यूपी के हाथरस जिले का रहने वाला था और पॉकेट खर्च के लिए यहां पार्ट टाइम काम करने आया था।
विज्ञापन
हाथरस जिले के गांव नंगला खर्क निवासी सत्यप्रकाश का बेटा राजू (22) हाथरस में ही किसी डिप्लोमा का कोर्स कर रहा था। अपने पॉकेट खर्च के लिए वह यहां सुधीर अग्रवाल नामक ठेकेदार के यहां पार्टटाइम काम करता था।
विज्ञापन
जांच अधिकारी कृपाल सिंह ने बताया कि वह पलवल में अलावलपुर फाटक के पास किराये पर रहता था। शुक्रवार को वह फरीदाबाद से पलवल गया था और वहां से शाम 4.55 बजे टिकट लेकर किसी ट्रेन से फरीदाबाद आ रहा था।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह उसका शव ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।