{"_id":"6ae7622d4d02ca3a5d04d1af","slug":"the-bjp-has-raised-questions-regarding-the-bus-in-which-rahul-gandhi-was-travelling-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-161758-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: राहुल गांधी जिस बस में सवार थे, उसे लेकर भाजपा ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: राहुल गांधी जिस बस में सवार थे, उसे लेकर भाजपा ने उठाए सवाल
विज्ञापन
प्रवीण शंकर कपूर ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर बस के दस्तावेज और प्रदूषण मानकों की जांच की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रामलीला मैदान में कांग्रेस की ओर से आयोजित ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ रैली में राहुल गांधी के बस में सवार होकर पहुंचने को लेकर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख एवं प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने दावा किया है कि संबंधित बस दिल्ली में लागू प्रदूषण नियंत्रण नियमों के अनुरूप नहीं थी।
कपूर के अनुसार, बस का पंजीकरण नंबर आरजे 25 पीए 2151 है और यह राजस्थान के सवाई माधोपुर आरटीओ में पंजीकृत है। उन्होंने दावा किया कि बस बीएस-3 श्रेणी की डीजल बस है, जिसके दिल्ली में परिचालन पर प्रतिबंध लागू है। भाजपा प्रवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि बस की फिटनेस अवधि गत 20 सितंबर को समाप्त हो चुकी थी और उसका प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) 28 फरवरी तक ही वैध था। इन दावों के आधार पर कपूर ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर बस के दस्तावेज और उसके दिल्ली में परिचालन की वैधता की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश देने का भी अनुरोध किया है।