{"_id":"44ad712c9a86d8dcd71e80aec4aed487","slug":"the-bjp-could-have-stopped-bwal-ajit-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा चाहती तो नहीं होता बवालः अजित सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा चाहती तो नहीं होता बवालः अजित सिंह
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 19 Sep 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह ने भाजपा के सीनियर नेताओं को मुरादनगर के बवाल का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती तो यह बवाल न होता।
विज्ञापन
भाजपा के इशारे पर एनडीएमसी ने सरकारी आवास के बिजली-पानी कनेक्शन काटे। बवाल में घायल हुए मोदीनगर और अलीगढ़ (खैर) विधायक का हालचाल जानने अजित सिंह शुक्रवार की सुबह नेहरू नगर के यशोदा अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को बर्बरतापूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से वार्ता करने की बात कही। साथ ही किसानों के उग्र आंदोलन और जनता को हुई परेशानी पर भी खेद जताया।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह पौने 11 बजे यशोदा अस्पताल पहुंचे अजित सिंह करीब 45 मिनट अस्पताल में रहे। अस्पताल में भर्ती विधायक सुदेश शर्मा, भगवती प्रसाद व घायल नेता ओडी त्यागी से घटनाक्रम की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि नौ सितंबर को ही एनडीएमसी के अधिकारियों को पितृ पक्ष समाप्त होने के बाद बंगला खाली करने का आश्वासन दिया था, लेकिन भाजपा के कुछ सीनियर नेताओं के इशारे पर बंगले का बिजली-पानी का कनेक्शन काटकर विवाद को बढ़ाया गया। अफसर और केंद्र सरकार वार्ता के लिए बुलाते तो मसला हल हो सकता था।
अजित सिंह का कहना था कि चौधरी चरण सिंह की आश्रय स्थली रहे इस बंगले से देश भर के किसानों का दिल जुड़ा हुआ है। केंद्र सरकार को यहां ‘बड़े चौधरी’ का स्मारक बना देना चाहिए। अन्य पार्टी के नेताओं के नाम पर भी स्मारक बनाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि खुद को चौधरी चरण सिंह के अनुयायी बताने वाले मुलायम सिंह व अखिलेश यादव की सरकार किसानों पर फायरिंग करा रही है, वह सीएम से वार्ता करेंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अपने नेताओं शाहनवाज हुसैन और यशवंत सिन्हा से भी बंगला खाली कराए। इस दौरान रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, महानगर अध्यक्ष रामानंद गोयल, योगेंद्र वीरभान, तेजवीर डबाना, कृष्ण चंद प्रमुख, अजय प्रमुख, तेजवीर मलिक मौजूद रहे।
जयंत बोले-रंग लाएगा किसानों का बहा लहू
युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा है कि किसानों का बहा लहू रंग लाएगा। किसी भी कीमत पर रालोद 12 तुगलक बंगले को चौधरी चरण सिंह का स्मारक बनवाकर रहेगा। एक सवाल के जवाब में जयंत ने कहा कि 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने दिवंगत नेताओं के नाम पर कोठी को स्मारक बनाने पर पाबंदी नहीं लगाई थी बल्कि सुझाव दिया था। सरकार चाहे तो स्मारक बना सकती है।