फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The big record earnings railways built on Chhath Puja.

छठ पूजा पर रेलवे ने बनाया कमाई का नया रिकॉर्ड

Sat, 14 Nov 2015 10:03 AM IST
Updated Sat, 14 Nov 2015 10:03 AM IST
विज्ञापन
The big record earnings railways built on Chhath Puja.

छठ पर्व रेलवे को खूब रास आ रहा है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जाने वाले यात्रियों की संख्या रोजाना पिछले साल का रिकार्ड तोड़ रही है। 10 नवंबर को तो यात्रियों की संख्या ने नया रिकार्ड बना दिया।

विज्ञापन


अभी तक किसी भी दिन इतनी संख्या में न तो यात्री यहां से गए थे और न ही रेलवे को इतनी राशि आय के तौर पर मिली थी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि शनिवार को 10 नवंबर का भी रिकार्ड टूटने की संभावना है।
विज्ञापन


छठ पर्व के चलते बिहार और अन्य राज्यों में जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से रेलवे अधिकारियों को पसीना बहाना पड़ रहा है, लेकिन वह रोजाना होने वाली रिकार्ड तोड़ आय को लेकर गदगद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गत 10 नवंबर को साढ़े 55 हजार से अधिक यात्रियों ने कूच किया। इन यात्रियों से रेलवे को एक करोड़ सात लाख रुपये से अधिक की आय हुई।

फिर पंहुचा आंकड़ा 50 हजार के पार

The big record earnings railways built on Chhath Puja.

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी भी दिन इतनी बड़ी संख्या में यहां से यात्री नहीं गए थे। इसके अलावा इस दिन आय का भी नया रिकार्ड बना। उन्होंने बताया कि शनिवार को तो यह रिकार्ड टूटने की पूरी संभावना है।

गत वर्ष इस दिन बड़ी संख्या में यात्री यहां से गए थे। अधिकारियों के अनुसार, 11 नवंबर को 41810 यात्री गए थे और 12 नवंबर को यात्रियों की संख्या का आंकड़ा एक बार फिर 50 हजार से पार पहुंचा।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी यात्रियों की संख्या का आंकड़ा करीब 50 हजार होने का अनुमान है और शनिवार को यात्रियों की 60 हजार तक पहुंच सकती है।

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली स्टेशन पर 47 नियमित काउंटरों के अलावा 10 अतिरिक्त काउंटर बनाए हैं। इसके अलावा यहां पीने के पानी, शौचालय की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।

इतना ही नहीं, यात्रियों के मनोरंजन का भी इंतजाम किया गया है। यहां एलईडी स्क्रीन लगाया गया है जिस पर 24 घंटे छठ पर्व से जुडे़ भोजपुरी गाने चलते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed