{"_id":"1e0222f54bb7ca6651c21b79155f90df","slug":"the-bank-officer-asked-the-woman-to-the-pin-and-blow-money-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" महिला से बैंक अधिकारी बन पूछा पिन और उड़ा लिए रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से बैंक अधिकारी बन पूछा पिन और उड़ा लिए रुपए
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 12 Oct 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन
थाना सेंट्रल क्षेत्र में एक महिला से एटीएम का पिन नंबर पूछ कर कुछ लोगों ने उसके बैंक खाते से हजारों रुपये निकाल लिए। आरोपी ने स्वयं को बैंक अधिकारी बता कर झांसा दे कर पहले महिला से पिन नंबर लिया और कुछ ही देर में महिला के खाते से रुपये उड़ा लिए।
विज्ञापन
महिला के बेटे की शिकायत पर सेंट्रल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला के बेटे अमित कुमार आहुजा ने रविवार को थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
जिसमें बताया कि शनिवार को उनकी मां घर पर अकेले थीं। दिन में उनके पास एक फोन आया,फोन करने वाले ने स्वयं को बैंक का बड़ा अधिकारी बताया और बैंक में कुछ जरूरी प्रक्रिया होने की बात करते हुए महिला से उनके एटीएम का पिन नंबर पूछा।
विज्ञापन
अमित के मुताबिक उनकी मां ने पिन नंबर बता दिया। इसके कुछ समय बाद ही उनके सेक्टर-12 स्थित एसबीआई बैंक की शाखा के खाते से पांच हजार और नौ हजार आठ सौ रुपये निकलने का मैसेज आया।
बैंक से रुपये निकलने की सूचना महिला ने अपने बेटे को दी। बैंक से जानकारी लेने पर पता लगा कि इतने रुपये का ऑनलाईन ट्रांजेक्शन हुआ है।