{"_id":"7f717f5f9e14c61cbd0736721005155d","slug":"the-bag-stolen-from-chhattisgarh-express-eves-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से महिला खिलाड़ी का बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से महिला खिलाड़ी का बैग चोरी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 09 Jan 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों में चोरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। बुधवार की देर रात दुर्ग से गाजियाबाद जा रही रेलवे टीम की महिला खिलाड़ी का बैग चोरों ने उड़ा दिया।
रेलवे हैंडबॉल टीम की यह प्लेयर हरियाणा के हिसार की रहने वाली है और नोएडा में आयोजित खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रही थी।
बैग में महिला खिलाड़ी का स्पोर्ट्स का सामान, जूते और कपड़े थे। गाजियाबाद पहुंचकर पीड़िता ने जीआरपी थाने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मूल रूप से लिटानी हिसार की रहने वाली सुमन रेलवे की हैंडबॉल टीम की खिलाड़ी है और भिलाई में क्लर्क है। नोएडा में आयोजित खेल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सुमन बुधवार को दुर्ग से गाजियाबाद के लिए छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से चली थी।
सुमन ने स्पोर्ट्स सामान, जूते और कपड़ों का बैग सीट के नीचे रख लिया। सुमन ने जीआरपी अधिकारियों को बताया कि हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के आसपास चोरों ने उसका बैग चुरा लिया। गाजियाबाद पहुंचकर सुमन ने जीआरपी अधिकारियों से शिकायत की।
एसएसआई जीआरपी पंकज लवानिया ने बताया कि सुमन की तहरीर पर देर रात एक बजे जीरो क्राइम नंबर पर रिपोर्ट दर्ज कर निजामुद्दीन जीआरपी को ट्रांसफर कर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कराकर सुमन खेल प्रतियोगिता में भाग लेने नोएडा चली गई।