फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The bad difficile, difficult to get girls'

मनचले बेलगाम, छात्राओं का निकलना दूभर

Wed, 07 May 2014 01:35 PM IST
संजीव वर्मा /अमर उजाला, मोदीनगर
संजीव वर्मा /अमर उजाला, मोदीनगर Updated Wed, 07 May 2014 01:35 PM IST
विज्ञापन
The bad difficile, difficult to get girls'

लगता है कि मनचलों का खाकी से खौफ खत्म हो गया है। शोहदों के बढ़ते हौसले छात्राओं के लिए परेशानी का सबब बने है। हालात यह हो चले कि अब छात्राएं घर से बाहर निकलने में घबराने लगी है। पिछले दस दिन के भीतर तहसील क्षेत्र में आठ वारदातें छेड़छाड़ की हो चुकी हैं, लेकिन किसी में भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन


मोदीनगर-मुरादनगर में आजकल शोहदों का आतंक है। सोमवार शाम दुहाई के पास कार सवार चार युवकों ने कार रोककर दो युवतियों से छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर राहगीरों को आता देख आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


मामला थाने तक पहुंचा लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करना गंवारा नहीं समझा, बल्कि युवतियों को थाने और कोर्ट के चक्कर लगाने का डर दिखाकर इतना परेशान कर दिया कि वे बिना तहरीर दिए ही लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ऐसा पहला मामला नहीं है। मोदीनगर कोतवाली अंतर्गत 28 अप्रैल को निवाड़ी रोड पर छेड़छाड़ को लेकर दो गुटों में संघर्ष हुआ। पुलिस ने तीन युवक पकड़े, लेकिन छेड़छाड़ की बजाय शांतिभग में कार्रवाई की।

छेड़छाड़ की घटनाएं
21 अप्रैल:गुरूद्वारा रोड पर युवती से छेड़छाड़।
22 अप्रैल:गोविंदपुरी में युवती से सरेराह छेड़छाड़।
28 अप्रैल:छेड़छाड़ को लेकर युवकों में मारपीट।
01 मई:नौवीं की छात्रा से छेड़छाड़, परिजनों ने पीटा।
03 मई:मुरादनगर में युवती से छेड़छाड़, लोगों ने धुना।
04 मई:निवाड़ी रोड पर इंस्टीटयूट की छात्रा को छेड़ा।
05 मई:मुरादनगर रेस्टोरेंट में छेड़छाड़ से हुई तोड़फोड़।
(पुलिस ने किसी भी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed