फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The audience was thrilled to see multicolored Tricks

सारंग के करतब देख दर्शक हुए रोमांचित

Mon, 06 Oct 2014 11:09 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Mon, 06 Oct 2014 11:09 PM IST
विज्ञापन
 The audience was thrilled to see multicolored Tricks

एयर-शो में लड़ाकू विमानों के आकाशीय करतबों के बाद सारंग टीम ने एक बार फिर लोगों का मन मोह लिया। दो साल के विराम के बाद पिछले साल दोबारा एयर शो का हिस्सा बनी सारंग टीम के करतब देखकर लोगों का उत्साह देखने लायक था। सारंग स्प्लिट और डॉल्फिन लीप देखकर लोग वाह-वाह कर उठे।

विज्ञापन


सारंग टीम ने शुरुआत में लाइन फॉर्मेशन बनाया। इसके बाद टीम ने डॉल्फिन लीप बनाते हुए डॉल्फिन मछली की तरह आसमान में गोता लगाया। हेलीकाप्टरों को नीचे गिरता और उसके बाद वापस आकाश में ओझल होते देख दर्शक तालियां बजा उठे।
विज्ञापन


क्रॉस फॉर्मेशन बनाकर बेहद करीब से गुजरते हेलीकाप्टरों ने लोगाें के दिलों की धड़कन को बढ़ा दिया। सारंग स्प्लिट के दौरान एक दूसरे का रास्ता काटा, तो लोग रोमांचित हो उठे। इसके साथ ही शो का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


विंटेज विमान टाइगर मॉथ ने भी दिखाए करतब

1940 से 1963 तक वायुसैनिकों को ट्रेनिंग देने वाले सबसे पुराने ट्रेनर विमान टाइगर मॉथ ने भी आसामान में अपने करतब दिखाए। विंग कमांडर कुलश्रेष्ठ ने को-पायलट के साथ टाइगर मॉथ को उड़ाया। कॉकपिट से बाहर हाथ निकालकर पॉयलट ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed