फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The audience was lost in the magic of the Santoor and the dance moves of Kathak.

Delhi NCR News: संतूर के जादू और कथक की थिरकन में खोए दर्शक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 09:57 PM IST
सार

नई दिल्ली के त्रिवेणी कला संगम में उकालंगन फाउंडेशन ने संतूर और कथक की अविस्मरणीय संध्या आयोजित की। उस्ताद बिपुल कुमार राय और शालु श्रीवास्तव ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में कला-प्रेमियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

विज्ञापन

विस्तार

नई दिल्ली। मंडी हाउस स्थित त्रिवेणी कला संगम के मंच पर उकालंगन फाउंडेशन ने भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की एक अविस्मरणीय संध्या का आयोजन किया। एक तरफ संतूर उस्ताद बिपुल कुमार राय (पद्मश्री पं. भजन सोपोरी के शिष्य) ने राग भूपेश्वरी की प्रस्तुति में आलाप, जोर और झाला से शुरुआत की। साथ ही मध्यलय और द्रुत तीनताल तक अद्भुत निपुणता दिखाई। अंत में मिश्र काफी में एक मनभावन धुन प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्हें तबले पर उस्ताद ज़रगम अकरम खान ने सुगठित संगति दी। वहीं, दूसरी तरफ प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना शालु श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ मंच पर उतरीं। उनका साथ जयवर्धन दाधीच (गायन), आशीष मिश्रा (तबला), दिव्यांशु कुमार (पखावज), शंभू सिसोदिया (सारंगी) और अंजलि चौहान (पढ़ंत) ने दिया । उनकी शिष्याएं, आयुषी, जूही, प्रेरणा और त्विशा ने बसंत ऋतु पर कोरियोग्राफी प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंग भर दिए। इस दौरान कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पं. दीपक महाराज, लोकेश आनंद और कला समीक्षक चित्रा शर्मा मौजूद रहीं।कला-प्रेमियों और रसिकों से खचाखच भरे सभागार ने संतूर और कथक की इस अनूठी संगति का भरपूर आनंद लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed