फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The approaching Diwali brings a buzz back to the markets of East Delhi.

Delhi NCR News: दीवाली की आहट से पूर्वी दिल्ली के बाजारों में लौटी रौनक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
The approaching Diwali brings a buzz back to the markets of East Delhi.
पूर्वी दिल्ली स्थित रोहताश नगर मार्केटदशहरे के बाद बाजारों में दिवाली की बाहर, सजावट का कारोब
कृष्णा नगर से लेकर गांधी नगर तक सजे बाजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। नवरात्र और दशहरे का उत्साह थमते ही पूर्वी दिल्ली के बाजारों में अब दिवाली की रौनक दिखाई देने लगी है। त्योहार नजदीक आने के साथ ही बाजारों का रंग-रूप बदलने लगा है। कहीं रंग-बिरंगी झालरें दुकानों की शोभा बढ़ा रही हैं, तो कहीं जगमगाती लाइटें ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। घरों को सजाने वाले सामान से लेकर नए कपड़ों तक की दुकानों पर त्योहार की तैयारी नजर आने लगी है। बाजारों में सजावट के सामान की नई डिजाइन और रंगों के विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर पाए।
कृष्णा नगर, भजनपुरा, जगजीत नगर, मौजपुर, गांधी नगर, सीलमपुर, नवीन शाहदरा, सुभाष मार्केट और छोटा बाजार समेत यमुनापार के कई बाजारों में दिवाली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दुकानों के बाहर सजावटी लाइटें, झालरें और घरों को आकर्षक बनाने वाले सामान सजे हुए हैं। दशहरे के बाद त्योहारों की खरीदारी का अगला दौर शुरू होने से बाजारों में रौनक बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

--
सजावट के सामान से सजी दुकानें
दिवाली पर घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों को सजाने की परंपरा के चलते सजावटी सामान की दुकानों पर तैयारियां तेज हो गई हैं। रंग-बिरंगी झालरों और अलग-अलग डिजाइन की लाइटों के साथ दुकानदार ग्राहकों को आकर्षित करने में जुटे हैं। त्योहार को ध्यान में रखते हुए दुकानों पर सामान को इस तरह सजाया जा रहा है कि ग्राहकों को एक ही जगह कई विकल्प मिल पाए। घर की सजावट के लिए खरीदारी करने वाले लोगों के लिए बाजारों में विकल्प बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

कपड़ों की दुकानों पर भी त्योहार की तैयारी
दिवाली के साथ नए कपड़े खरीदने की परंपरा भी बाजारों में कारोबार को गति देती है। ऐसे में कपड़ों की दुकानों पर भी त्योहार को ध्यान में रखकर तैयारियां की जा रही हैं। गांधी नगर, कृष्णा नगर, रोहताश नगर जैसे बाजारों में कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की पसंद के अनुसार अलग-अलग विकल्प उपलब्ध हैं। परिवारों में त्योहार के लिए खरीदारी की योजना बनने के साथ कपड़ों और सजावटी सामान का कारोबार आगे बढ़ने की उम्मीद है।
--
दशहरे के बाद अब दिवाली की तैयारी शुरू हो गई है। दुकानों पर झालर और लाइटों की अलग-अलग डिजाइन सजाई जा रही हैं। त्योहार को देखते हुए ग्राहकों की पसंद के अनुसार विकल्प देने की तैयारी है।--दुकानदार विनय जैन
--
दिवाली पर लोग घर की सजावट के साथ नए कपड़े खरीदने पर भी ध्यान देते हैं। त्योहार नजदीक आने के साथ बाजार में खरीदारी का माहौल बनने लगा है। आने वाले दिनों में कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।--दुकानदार हिमांशु शर्मा

--
त्योहारों के दौरान बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। अब दिवाली के लिए दुकानें सजाई जा रही हैं। उम्मीद है कि त्योहार की खरीदारी से व्यापार को गति मिलेगी और बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ेगी।--दुकानदार विक्की


--

दिवाली पर घर सजाने के लिए लाइट और झालर की जरूरत होती है। बाजार में अलग-अलग डिजाइन देखने को मिल रहे हैं। खरीदारी करते समय सामान की गुणवत्ता और कीमत की तुलना करना भी जरूरी है।--ग्राहक विनीत कुमार नवीन शाहदरा निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article