फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The aim of education is to create responsible citizens: Vijendra Gupta

शिक्षा का मकसद जिम्मेदार नागरिक बनाना: विजेंद्र गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
- डीपीएस मथुरा रोड के समारोह में बोले विधानसभा अध्यक्ष, चरित्र और जिम्मेदारी पर दिया जोर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक हासिल करना नहीं, बल्कि ऐसे जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है, जो समाज और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब युवाओं में हुनर के साथ मजबूत चरित्र और राष्ट्रीय जिम्मेदारी की भावना भी होगी।
मंगलवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल मथुरा रोड के वार्षिक पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष ने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम केवल शैक्षणिक उपलब्धियों का सम्मान नहीं, बल्कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का उत्सव होते हैं। उन्होंने कहा कि अंक जीवन में अवसरों के द्वार खोलते हैं, लेकिन व्यक्ति की असली पहचान उसके अनुशासन, सोच और जिम्मेदारी से होती है। स्कूलों की भूमिका केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि वे भविष्य के जागरूक और संवेदनशील नागरिक तैयार करने का केंद्र हैं।
विज्ञापन

विजेंद्र गुप्ता ने ब्रेन ड्रेन के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि विदेशों में अवसर मिलना अच्छी बात है, लेकिन देश की वास्तविक ताकत इस बात में है कि युवा अपनी प्रतिभा का उपयोग भारत के विकास में करें।उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षण संस्थानों को पढ़ाई के साथ-साथ चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक मूल्यों पर भी समान ध्यान देना चाहिए, ताकि देश को सक्षम और जिम्मेदार नागरिक मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed