{"_id":"42cdfea009e8b066b9675cb6719ba6de","slug":"the-adhar-card-account-open-plan-jandhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड से खुलेगा जनधन योजना का अकाउंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड से खुलेगा जनधन योजना का अकाउंट
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 28 Nov 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिन लोगों के पास आधार कार्ड है, लेकिन उनका बैंक में अकाउंट नहीं खुला है, वे आधार कार्ड के माध्यम से अकाउंट खुलवा सकते हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही बैंक अपने-अपने परिक्षेत्र में सर्वे करके जनधन योजना के तहत लोगों के खाता खुलवाएंगे। केंद्र सरकार ने योजना में तेजी लाने के लिए नई गाइडलाइन तैयार की हैं।
लीड बैंक अधिकारी आरएस मीणा ने बताया कि योजना की अब तक की प्रगति की समीक्षा हर शुक्रवार को डीएम खुद करेंगे। इसके लिए बैठक होगी और जिन बैंकों का कार्य संतोषजनक नहीं मिलेगा, उन्हें तेजी लाने के आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
गाइड लाइन के तहत ऐसे लोग जिनका आधार कार्ड बन गया है पर उनका अकाउंट नहीं खुला है, वह सामान्य केवाईसी के जरिये सीधे बैंक में जाकर अकाउंट खुलवा सकते हैं।
विज्ञापन
ग्राहका को चक्कर लगाने की जरूरत नहीं हैं। वहीं बैंक सर्वे कराएंगे और कालोनी के हिसाब से डाटा तैयार होगा। डाटा के आधार पर लोगों के खाते खुलेंगे।
साथ ही खातों को आधार कार्ड से अपलिंक भी किया जाएगा। बृहस्पतिवार को सिंडिकेट बैंक के एजीएम एसके नारंग ने बैंक की गाजियाबाद, हापुड़ व नोएडा जनपदाें की शाखाओं के अधिकारियों से वार्ता की।