फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The actress spoke came alone and began to obscene gestures

एक्ट्रेस से बोला- अकेली आया करो और करने लगा अश्लील हरकत

Sat, 19 Sep 2015 11:08 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा / अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 19 Sep 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
The actress spoke came alone and began to obscene gestures

टीवी सीरियल व एड फिल्म बनाने वाले प्रोड्यूसर ने सीरियल में काम कर रही महिला कलाकार के साथ अश्लील हरकत व छेड़छाड़ की। विरोध करने पर प्रोड्यूसर ने उसकी फोटो नेट पर डालने की धमकी दी।

विज्ञापन


टीवी सीरियल की शूटिंग दक्षिण दिल्ली के फतेहपुरबेरी इलाके में स्थित एक क्लब में हो रही है। महिला कलाकार की शिकायत पर प्रोड्यूसर के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी देने और पोक्सो का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


आरोपी का दिल्ली के लाजपत नगर में एक्टिंग सिखाने का इंस्टीट्यूट भी है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी प्रोड्यूसर फरार है। उससे जब बात की गई तो उसने खुद को मुंबई में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फिल्म में काम कर चुकी है एक्ट्रेस

The actress spoke came alone and began to obscene gestures

पीड़ित कलाकार सुहानी (बदला हुआ नाम) 17 वर्ष की है। सुहानी ने फतेहपुर बेरी थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह प्रोड्यूसर के लाजपत नगर में स्थित इंस्टीट्यूट से एक्टिंग व डांसिंग का एक वर्ष से कोर्स कर रही है।

प्रोड्यूसर की एक टेलीफिल्म कंपनी है। ये कंपनी टीवी सीरियल व छोटी-छोटी एड फिल्म बनाती है। वह पांच वर्ष की उम्र में भी टेलीफिल्म कंपनी के साथ एक एड फिल्म में काम कर चुकी है।

प्रोड्यूसर ने उसे बोला था कि जब उसका कोर्स खत्म हो जाएगा तो वह तीसरी आंख टीवी सीरियल बनाएगा तो उसमें उसे काम देगा। इस सीरियल का दूसरा शूट 13 व 14 सितंबर को ई क्लब फार्महाउस में हुआ था।

को-एक्टर को भेजा कमरे से बाहर और..

The actress spoke came alone and began to obscene gestures

13 सितंबर को प्रोड्यूसर के न आने पर शूटिंग कम हुई। 14 सितंबर को दो बजे शूटिंग शुरू हुई। रात करीब आठ बजे वह को-एक्टर मोहित के साथ एक कमरे में बैठी थी।

प्रोड्यूसर कमरे में आया और मोहित को बाहर भेज दिया। इसके बाद प्रोड्यूसर उसे घुमाने गार्डन में ले गया और सुहानी से कहने लगा कि अगर उसे इस लाइन में आगे बढ़ना है तो अपने आप को एक्सपोज करना पड़ेगा।

इसके बाद बोला की शूटिंग पर अकेले आया करो। आरोपी प्रोड्यूसर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। वह काफी देर तक अश्लील हरकतें करता रहा। सुहानी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने सुहानी के फोटो नेट पर डालने की धमकी दी।

प्रोड्यूसर की इन हरकतों के चलते सुहानी काफी डर गई थी। उसने 18 सितंबर को ये बात अपने माता-पिता को बताई। शनिवार शाम तक प्रोड्यूसर को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed