फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The accused escaped after dodging the Hyderabad cyber crime team.

Delhi : हैदराबाद साइबर क्राइम टीम को चकमा देकर भागा आरोपी, ऑनलाइन उगाही के मामले में किया था गिरफ्तार

Fri, 07 Jun 2024 05:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा राजीव कुमार, नई दिल्ली
राजीव कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 07 Jun 2024 05:18 AM IST
सार

आरोपी की पहचान वंश कुमार जांगिड़ के रूप में हुई है। साइबर टीम ने वंश कुमार को उसके साथी संदीप कुमार के साथ गुरुग्राम और अलवर राजस्थान से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
The accused escaped after dodging the Hyderabad cyber crime team.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हैदराबाद साइबर क्राइम टीम की हिरासत से ऑनलाइन उगाही करने वाला एक आरोपी फरार हो गया। आरोपी की पहचान वंश कुमार जांगिड़ के रूप में हुई है। साइबर टीम ने वंश कुमार को उसके साथी संदीप कुमार के साथ गुरुग्राम और अलवर राजस्थान से गिरफ्तार किया था। घटना के समय पुलिस टीम दोनों को हैदराबाद ले जाने के लिए हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंची थी। ट्रेन में बैठने के दौरान आरोपी चकमा देकर फरार हो गया। क्राइम टीम के निरीक्षक की शिकायत पर हजरत निजामुद्दीन रेलवे थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन


हैदराबाद में ऑनलाइन उगाही करने का एक मामला दर्ज है। हैदराबाद साइबर क्राइम टीम के निरीक्षक मधुसूदन राव के नेतृत्व में टीम ने मामले की छानबीन की। गुरुग्राम में आरोपियों का ठिकाने का पता लगने पर पुलिस की टीम हैदराबाद से गुरुग्राम पहुंचकर छापेमारी की। यहां से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान लक्ष्मण विहार गुरुग्राम हरियाणा निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने संदीप के निशानदेही पर अलवर राजस्थान निवासी उसके सहयोगी वंश कुमार जांगिड़ को गिरफ्तार कर लिया। साइबर क्राइम टीम ने दोनों आरोपियों को राजस्थान की अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को पांच दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपियों को हैदराबाद ले जाने के लिए निरीक्षक मधुसूदन राव और सिपाही संपत कुमार ने हजरत निजामुद्दीन से सिकंदराबाद जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में टिकट बुक करवाया। 2 जून को पुलिस टीम आरोपियों को लेकर हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंची। शाम साढ़े सात बजे ट्रेन पांच नंबर प्लेटफार्म पर पहुंची। निरीक्षक के मुताबिक बी 2 कोच में सवार होने के दौरान आरोपी वंश कुमार चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस टीम ने अपने स्तर पर आरोपी की तलाश शुरू की।


काफी तलाश करने पर आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। उसके बाद निरीक्षक मधुसूदन राव हजरत निजामुद्दीन रेलवे थाना पुलिस से संपर्क किया। पुलिस टीम ने प्लेटफार्म और आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। आरोपी का कोई सुराग नहीं मिलने पर निरीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed