फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The abusers Innova driver made accident of six teenagers, two killed

नशेड़ी इनोवा चालक ने छह किशोरों को उड़ाया, दो की मौत

Tue, 03 Mar 2015 01:52 AM IST
Updated Tue, 03 Mar 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
The abusers Innova driver made accident of six teenagers, two killed

नई दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में नशे में धुत एक कैब चालक ने इनोवा कार से छह किशोरों को उड़ा दिया। हादसे में बावटोला, रेलवे स्टेशन, फर्रूखाबाद, यूपी के मूल निवासी निवासी शिवा (15) और बिहार निवासी दिलीप कुमार (14) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल साहुल (15) इसका भाई राहुल (17) और आकाश (13) व शुभम (15) को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन


हादसे के समय सभी छह किशोर रिक्शे पर पानी सप्लाई कर नोएडा से घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किशोर करीब 15 फुट ऊपर उछल गए। कार काफी दूर तक शिवा व दिलीप को घसीटकर ले गई। हादसे के बाद घायल राहुल ने भाग रहे कैब चालक धर्म सिंह (28) को दबोच लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शिवा परिवार के साथ गली नंबर-4 घड़ौली गांव, गुर्जर बस्ती, कोंडली में रहता था। इसके परिवार में पिता राजू, मां गुड्डी व दो बहनें व तीन भाई हैं। वहीं सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला दिलीप परिवार के साथ मुल्ला कॉलोनी, न्यू अशोक नगर में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा चार बहनें व दो भाई हैं। शिवा अपने मौसी के लड़कों साहुल व राहुल के साथ बड़ी बोतल में पानी सप्लाई का काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों किशोरों के परिवार में मातम

The abusers Innova driver made accident of six teenagers, two killed

आकाश, शुभम व दिलीप भी इनके साथ पानी की सप्लाई देने चले जाया करते थे। रविवार देर रात करीब 1.00 बजे सभी छह किशोर नोएडा सेक्टर-11 में पानी की सप्लाई कर घर लौट रहे थे। इस बीच संडे बाजार चौक, कोंडली में रांग साइड से आ रही कॉल सेंटर की इनोवा कैब ने इनके रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे के समय कैब चालक धर्म सिंह शराब के नशे में धुत था। कार में उस समय चार अन्य लोग भी बैठे थे। पुलिस ने धर्म सिंह को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। अस्पताल में आकाश व शुभम की हालत गंभीर बताई जा रही है।


दोनों किशोरों के परिवार में मातम
हादसे का शिकार हुए शिवा व दिलीप के परिवारों में मातम का माहौल है। दिलीप के पिता राजकुमार ने बताया कि दिलीप पास के सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता था। माली हालत ठीक न होने की वजह से वह पढ़ाई के अलावा पानी का काम कर परिवार का हाथ भी बंटाता था। वहीं शिवा की मां गुड्डी का बेटे को खो देने पर रोते-रोते बुरा हाल है।

घसीटते ले जाने से हुई मौत
प्रत्यक्षदर्शी घायल राहुल ने बताया कि देर रात अचानक रांग साइड से आए इनोवा कार चालक ने रिक्शा को टक्कर मार दी। कार चालक ने भागने के चक्कर में कार की रफ्तार बढ़ा दी। वह दूर तक शिवा व दिलीप को घसीटता हुआ ले गया। दोनों नाली में गिर गए। घायल राहुल ने शोर मचा दिया। उसने खुद नशे में धुत चालक धर्म सिंह को काबू में किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed