{"_id":"c485f679772bb5fa951ed68b2c202960","slug":"the-8-year-old-girl-flirting-with-the-tutor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूटर ने की 8 साल की बच्ची से छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूटर ने की 8 साल की बच्ची से छेड़खानी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 07 Aug 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मनचले ट्यूटर ने ट्यूशन पढ़ने आने वाली आठ साल की बच्ची से छेड़खानी की। बच्ची की शिकायत पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सिहानी गेट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एसएचओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अनिल कुमार है। वह बिहार का रहने वाला है। यहां नंदग्राम में किराए पर रहता था और ट्यूशन ट्यूशन पढ़ाता था।
विज्ञापन
उसके पास मकान मालिक के बेटे और बेटी भी ट्यूशन पढ़ने जाते थे। आरोप है कि मंगलवार को आरोपी ने मकान मालिक के बेटे को तो ऊपर के कमरे से नीचे घर भेज दिया, जबकि आठ वर्षीय बच्ची को वहीं रोक लिया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद बच्ची रोती हुई नीचे आई और परिजनों को अनिल की हरकत केबारे में बताया। परिजनों ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया। उस पर छेड़खानी की धारा केअलावा पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है।