{"_id":"687903cc3c001ea8520cb714","slug":"thalassemia-patients-will-be-able-to-get-safe-blood-through-awareness-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-97810-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जागरूकता से थैलेसीमिया के मरीजों को मिल सकेगा सुरक्षित रक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जागरूकता से थैलेसीमिया के मरीजों को मिल सकेगा सुरक्षित रक्त
विज्ञापन
नई दिल्ली। जागरूकता की कमी के कारण थैलेसीमिया के मरीजों को समय पर स्वस्थ रक्त नहीं मिल पाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली में थैलेसीमिया पेशेंट एडवोकेसी ग्रुप के साथ विशेषज्ञ जुटे। इस दौरान मरीजों के लिए समय पर रक्त की मांग को पूरा करना, मरीजों तक स्वस्थ रक्त पहुंचाना और उचित तरीके से मरीजों में खून चढ़ाना विषय पर चर्चा हुई।
चर्चा में विशेषज्ञों ने कहा कि थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए नियमित खून चढ़ाना एक जरूरत है लेकिन लोगों में इसके प्रति जागरूकता नहीं है। ग्रुप की सदस्य सचिव अनुभा तनेजा मुखर्जी ने कहा कि मरीजों की सुरक्षा के लिए एडवांस डायग्नॉस्टिक तकनीकों के उपयोग में तेजी लाना चाहिए। इससे जांच तेज होगी और थैलेसीमिया के मरीजों की जरूरत को समय पर पूरा किया जा सकेगा। वहीं, आईसीएमआर के पूर्व महानिदेशक प्रो. एन के गांगुली ने कहा कि वैज्ञानिक नवाचार, मानकीकृत जांच और नियामक सतर्कता से सुविधाओं में सुधार लाया जा सकता है। इंडियन ब्लड ट्रांसफ्यूजन और इम्युनोहैमोटोलॉजी सोसायटी की महासचिव डॉ. संगीता पाठक ने कहा कि सुरक्षित रक्त आपूर्ति श्रृंखला का बहुत महत्व है। हमें ऐसी व्यवस्था को मजबूत करना होगा।