{"_id":"e0205a601406c5a6dbe991efc26d6ea5","slug":"tha-will-then-ganga-delhi-noida-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिल्ली फिर टीएचए-नोएडा को मिलेगा गंगाजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिल्ली फिर टीएचए-नोएडा को मिलेगा गंगाजल
अमर उजाला, गाजियाबाद।
Updated Mon, 27 Oct 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा और टीएचए से पहले दिल्ली को गंगाजल दिया जाएगा। गंगनहर में मुरादनगर रेग्यूलेटर पर गंगाजल रोककर पोंडिंग की जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद मसूरी झाल की ओर रवाना किया जाएगा। गंगनहर में पानी कम होने से मंगलवार की रात तक प्रताप विहार प्लांट को गंगाजल मिल सकेगा।
रविवार दोपहर हरिद्वार से गंगनहर में महज 15 सौ क्यूसेक गंगाजल छोड़ा गया। सोमवार को इसकी मात्रा बढ़ाकर 2500 क्यूसेक कर दी गई। लेकिन 20 दिन से सूखी नहर में गंगाजल सोख लेने के कारण इसकी आगे बढ़ने की गति धीमी है।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता (अपर गंगा कैनाल खंड) आरके यादव ने बताया कि सोमवार को बरला (मुजफ्फरनगर बार्डर) तक गंगाजल पहुंच पाया। देर रात तक खतौली पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि मंगलवार की शाम तक गंगाजल मुरादनगर पहुंच जाएगा। यहां पहले दिल्ली के लिए पोंडिंग (पानी रोका जाना) की जाएगी। करीब 3 से तीन घंटे पोंडिंग के बाद गंगाजल मसूरी झाल की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
यहां से प्रताप विहार गंगाजल प्लांट तक पहुंचेगा। उनका कहना है कि मंगलवार रात तक प्लांट में गंगाजल पहुंच जाएगा।
प्लांट प्रभारी और जल निगम के अधिशासी अभियंता आरके अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार रात गंगाजल मिल जाएगा तो बुधवार से नोएडा-टीएचए को सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।