{"_id":"77297a0e2dd4bbccb3892c9412f96e6b","slug":"tha-hookah-bar-at-night-to-become-hotel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में टीएचए के होटल बन रहे हुक्का बार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में टीएचए के होटल बन रहे हुक्का बार
अमर उजाला, इंदिरापुरम
Updated Sat, 26 Sep 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीकेंड पर टीएचए के होटलों में परिवार के साथ कुछ समय बिताने से पहले रेजिडेंट्स कई बार सोचते है। होटलों में परिवार के साथ जाने का माहौल ही नहीं है। शाम ढलते ही होटल हुक्का बार में तब्दील हो जाते हैं।
इतना ही नहीं गांजे और ड्रग्स भी मिलना बड़ा आसान है। रेजिडेंट्स नहीं चाहते है कि इस माहौल का असर उनके बच्चों पर पड़े, ऐसे में, होटल में परिवार के साथ जाना अब उनके लिए मुनासिब नहीं रह गया है।
इंदिरापुरम के छह से ज्यादा होटल रात होते ही हुक्का बार में बदल जाते हैं। शक्ति खंड-दो, शक्ति खंड-चार, नीति खंड, वैशाली सेक्टर-चार, वसुंधरा सेक्टर-16 और कौशांबी के आधा दर्जन से अधिक होटलों में हुक्का बार चल रहा है।
विज्ञापन
नशे का कारोबार चल रहा है। हॉट सिटी की आरडब्ल्यूए भी अब इसके विरोध में आ रही हैं। वह नहीं चाहते कि मेट्रो सिटी और स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल हॉट सिटी नशे की गिरफ्त में आए।
कहीं बर्बाद न हो जाएं युवा रोकने को उठाएंगे आवाज
फेडरेशन ऑफ एओए के अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि टीएचए में धंधा बढ़ता ही जा रहा है। युवाओं को निशाना बनाया जा रहा है।
निहो स्कॉटिस के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कपिल सिंघल ने कहा कि इसके बारे में सभी को मिलकर आवाज उठानी होगी। इस संबंध में पुलिस के आलाधिकारियों और जिलाधिकारी से मुलाकात कर कदम उठाने की मांग की जाएगी।
आए दिन होते हैं झगड़े चलती हैं गोलियां
ड्रग्स के इन अड्डों पर आए दिन झगड़े होते हैं। पिछले दिनों शक्तिखंड के एक होटल में विवाद के बाद फायरिंग भी हुई थी। कौशांबी स्थित एक पब में भी फायरिंग हुई थी।
इंदिरापुरम में शक्ति खंड की झुग्गियों में सरेआम गांजा बिकता है। लोगों का आरोप है कि पुलिस को सब पता है लेकिन कार्रवाई नहीं जाती है।
शराब बिक्री का लाइसेंस लेकर खोला हुक्का बार
होटलों में बने बार में शराब बिक्री का लाइसेंस लिया जाता है। मगर यहां पहुंचने वाले युवाओं को हुक्का, गांजा, ड्रग्स सबकुछ मिलता है। सूत्रों के मुताबिक हुक्के के लिए 500-1000 रुपये और गांजे की एक छोटी पुड़िया 1500-2000 रुपये में बेची जाती है।