फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   textile businessman robbed by crooks at gunpoint

कपड़ा व्यापारी को गनप्वाइंट पर लेकर सरे बाजार लूटे लाखों

Mon, 16 Nov 2015 10:39 AM IST
Updated Mon, 16 Nov 2015 10:39 AM IST
विज्ञापन
textile businessman robbed by crooks at gunpoint

दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में एक कपड़ा व्यापारी से दो लाख की लूट की वारदात सामने आई है। गौरतलब है कि एक बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


बता दें कि जिस समय बाइक सवार लुटेरे व्यापारी को लूट कर भाग रहे थे उसी समय, कार सवार तीन लड़कों ने बहादुरी दिखाते हुए इन बाइक सवार लुटेरों का पीछा किया, मगर लुटेरों को पकड़ने में नाकाम रहे।
विज्ञापन


मामला रविवार देर शाम का है, जब गांधी नगर मार्किट में कपड़े का कारोबार करने वाला एक व्यापारी हाथ में बैग लिए गांधी नगर से अपने घर गीता कॉलोनी पैदल जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी वक्त व्यापारी को रास्ते में गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास एक बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने रोका और उसका बैग छीनकर बाइक पर तेज़ी से भाग गए।

बहादुर युवक ने किया लुटेरों का पीछा

textile businessman robbed by crooks at gunpoint

व्यापारी का नाम एसके झा है। एसके झा के अनुसार, 'मैं गांधी नगर से आ रहा था, मेरा बैग जिसमें दो लाख रूपए थे, जेब भी तलाशी और मोबाइल लेकर भाग गया। उन्होंने मुझे पिस्तौल दिखाया, मैं पार्टी से पैसे लेकर आ रहा था। मेरा स्कूल यूनिफॉर्म का काम है, मुझे बंदूक दिखाया, उधर से एक गाड़ी वाले आए, भैया ने पीछा करने की बहुत कोशिश की।'

यहां से गुज़र रहे स्विफ्ट कार में सवार इन युवकों ने बहादुरी दिखाई, व्यापारी को लूट कर भाग रहे बाइक सवार तीन लुटेरों को इन लड़कों ने पीछा करके पकड़ने की कोशिश की, तेज़ कार दौड़ाई मगर ट्रैफिक में लुटेरे भाग निकलने में कामयाब हो गए।

लुटेरों का पीछा करने वाले अहमद मौजी खान कहते हैं कि, 'मैं कार में वहां से गुज़र रहा था तो देखा कुछ लड़के एक व्यक्ति को गन-पॉइंट पर लूट रहे हैं, मैंने कोशिश की उनको रोकने की, लेकिन वो भाग गए, उनका पीछा भी किया।

गौरतलब है कि बहादुर कार सवार युवकों ने ही वापस आकर पुलिस को सूचित किया, पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक लुटेरे पुलिस के हाथ नहीं लग पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed