{"_id":"5db24d608ebc3e01830a308b","slug":"terrorists-can-target-hinduist-leaders-input-to-intelligence-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदूवादी नेताओं को निशाना बना सकते हैं आतंकी, खुफिया विभाग को मिले इनपुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदूवादी नेताओं को निशाना बना सकते हैं आतंकी, खुफिया विभाग को मिले इनपुट
Fri, 25 Oct 2019 07:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 25 Oct 2019 07:33 AM IST
विज्ञापन
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की तरह हिंदू नेताओं व राजनेताओं की हत्या हो सकती है। हिंदू व आरएसएस समेत कई नेता पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के निशाने पर हैं।
विज्ञापन
पैसे देकर व जेहादी बनाकर नेताओं पर हमला करवाया जा सकता है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को करीब दो दिन पहले खुफिया विभाग से इस तरह के इनपुट मिले हैं। इनपुट मिलने के बाद हिंदू नेताओं, आरएसएस के पदाधिकारी और राजनेताओं की सुरक्षा की समीक्षा शुरू कर दी गई है। गृहमंत्रालय के आदेश पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इसको लेकर समीक्षा कर रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या भड़काऊ देने की वजह से की गई थी। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह देखा जा रहा है कि कमलेश तिवारी की हत्या में आईएसआई का कहां तक हाथ है।
विज्ञापन
कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म करने को लेकर व हिंदुओं के पक्ष में भाषण देने वाले नेता, आरआरएस नेता व राजनेता आईएसआई के निशाने पर हैं। इन नेताओं को आतंकी संगठनों के स्लीपर सेल द्वारा हमला करवाया जा सकता है या फिर कमलेश तिवारी की तरह।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इससे पहले इस तरह के इनपुट्स मिल चुके है कि आईएसआई के निर्देश पर लश्कर व जैश ए मोहम्मद के आतंकी सेना की वर्दी में उत्तर भारत में हमले को अंजाम दे सकती है।
आतंकी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में दिल्ली पुलिस समेत एनआईए, अर्द्धसैनिक बलों के कार्यालय, आवासीय परिसर व ट्रेनिंग सेंटरों पर हमला कर सकते हैं। इस कारण उत्तर भारत में पुलिस थानों, आवासीय परिसर व अकादमी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आईएसआई आतंकी संगठनों के स्लीपर सेल भी हिंदू नेताओं व राजनेताओं पर हमला कर सकती है।