Intelligence Input: VIP पर हो सकता है आतंकी हमला, साम्प्रदायिक दंगा फैलाने की भी है साजिश; बढ़ाई गई सुरक्षा
आतंकी हमले के इनपुट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने सभी जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस रामलीला व दशहरा वाले स्थलों पर खुफिया तंत्र को मजबूत कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्योहारों के सीजन में आतंकी वीआईपी पर आतंकी हमला कर सकते हैं। आतंकी दशहरा व रामलीला के आने-जाने व स्टेज पर वीआईपी को निशाना बना सकते हैं। साथ ही आतंकी स्थानीय लोगों को भड़का कर दंगा करवा सकते हैं। देश के खुफिया विभाग व दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने दिल्ली पुलिस को कुछ दिन पहले ये खुफिया इनपुट दिए हैं। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) व उसके संगठनों पर प्रतिबंध लगाने से आतंकी संगठन व उनसे जुड़े लोग बहुत नाराज हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस सुरक्षा के सभी जरूरी कदम उठा रही है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकी हमले के इनपुट कुछ दिन पहले मिले हैं। देश के खुफिया विभाग व स्पेशल ब्रांच की ओर से संयुक्त रूप से मिले इन इनपुट में कहा गया है कि आतंकी दशहरा ग्राउंड आते-जाते हुए वीआईपी को निशाना बना सकते हैं। रामलीलाओं के दौरान स्टेज पर भी आतंकी वीआईपी पर हमला कर सकते है। ये भी कहा है कि आतंकी स्थानीय लोगों को भड़का कर दंगा करवा सकते हैं। आतंकी साम्प्रदायिक दंगा फैलाने की फिराक में हैं। इनपुट में दिल्ली पुलिस को अपने खुफिया व मुखबिरी तंत्र को मजबूत करने के लिए कहा गया है।
आतंकी हमले के इनपुट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने सभी जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस रामलीला व दशहरा वाले स्थलों पर खुफिया तंत्र को मजबूत कर रही है। हर जिले में आए दिन आतंकी वारदातों से निपटने के लिए मॉकड्रिल की जा रही हैं। मॉकड्रिल कर पुलिसकर्मियों को अलर्ट किया जा रहा है।
मंदिरों व भीड़भाड़ वाले बाजारों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है और पुलिसकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस अमन कमेटी के लोगों के संपर्क में है और स्थानीय लोगों को साथ लेकर अमन कमेटियों की बैठक की जा रही हैं।