फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Terrorists are using VPN in the forests of Rajouri-Poonch

J&K: राजोरी-पुंछ के जंगलों में आतंकी कर रहे VPN का इस्तेमाल, बिना इंटरनेट के चलने वाले एप का भी कर रहे उपयोग

Thu, 09 May 2024 08:01 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू और कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू और कश्मीर Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 09 May 2024 08:01 AM IST
सार

खुफिया एजेंसियों के पास ये इनपुट हैं कि आतंकी ऐसे एप का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो बिना इंटरनेट चलते हैं। हालांकि, इसके पहले भी आतंकी कई बार इस तरह के एप का इस्तेमाल कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Terrorists are using VPN in the forests of Rajouri-Poonch
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एजेंसी

विस्तार

राजोरी-पुंछ के जंगलों में सक्रिय आतंकी वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो इनकी लोकेशन का पता लगाने में सबसे बड़ा अड़ंगा है। खुफिया एजेंसियों के पास ये इनपुट हैं कि आतंकी ऐसे एप का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो बिना इंटरनेट चलते हैं। हालांकि, इसके पहले भी आतंकी कई बार इस तरह के एप का इस्तेमाल कर चुके हैं। इन एप के जरिए सीमा पार से आतंकी संगठन आतंकियों की मदद कर रहे हैं। एप के जरिए न सिर्फ टारगेट देते हैं, बल्कि हमला करने के बाद एक सुरक्षित रूट का रास्ता भी दिखाते हैं, जो उन्हें सुरक्षित कर देता है। 

विज्ञापन


बता दें कि जम्मू के नगरोटा, कठुआ में भी आतंकियों के पकड़े जाने पर इनके मोबाइल में वीपीएन एप मिले थे। हाल ही में पुलिस ने राजोरी में तीन युवकों पर वीपीएन एप का इस्तेमाल करने पर एफआईआर लगाई है। पुलिस को भी शक है कि जंगलों में सक्रिय आतंकी ऐसे एप का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन


एनआईए के लिए भी सिरदर्दी
बता दें कि राजोरी-पुंछ में पिछले दो वर्ष के दौरान कई बड़े आतंकी हमले हुए हैं। हमलों की जांच एनआईए कर रही है, लेकिन आतंकियों के संचार नेटवर्क का तोड़ एनआईए भी नहीं निकाल पा रही। अधिकतम मामलों में एनआईए को जांच के लिए तकनीकी सबूत नहीं मिले। एनआईए की जांच में भी यह बात सामने आई कि आतंकी ऐसे एप का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसमें इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं होता। इनके न पकड़े जाने की वजह भी यही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकियों का मजबूत नेटवर्क बना चुनौती
राजोरी-पुंछ में सक्रिय आतंकी अपने साथ मजबूत नेटवर्क लेकर चल रहे हैं, जिनके साथ गाइड भी हैं, लेकिन एक गाइड को दूसरे गाइड की जानकारी तक नहीं होती। आतंकी इतने शातिर हैं कि पिछले दो वर्ष में इतने बड़े हमलों को अंजाम देने के बाद भी हत्थे नहीं चढ़ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed