फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   terrorist use facebook for riots in india

EXCLUSIVE: फेसबुक से हो रही थी दंगों की प्लानिंग

Thu, 17 Apr 2014 08:08 AM IST
Updated Thu, 17 Apr 2014 08:08 AM IST
विज्ञापन
terrorist use facebook for riots in india

देश में दंगे भड़काने के लिए आतंकियों ने क्या-क्या तरीके अपनाए यह जानकर हैरान रह जाएंगे आप।

विज्ञापन


इंडियन मुजाहिदीन (आईएम), लश्कर व आईएसआई भारत में बम धमाकों के साथ ही दंगे भी भड़काना चाहते हैं। इसके लिए आईएम आका ने गोपालगढ़ दंगों की फोटो फेसबुक पर डलवाई थीं।

यह खुलासा राजस्थान मॉड्यूल के कथित आतंकी मो. मारूफ और पाक में बैठे आईएम आका अत्ता के बीच हुई चैटिंग से हुआ है। अत्ता ने मारूफ से कहा था कि उन्हें बदला लेना चाहिए।
विज्ञापन

ऐसे होती थी प्लानिंग

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चैटिंग के जरिए मो. मारूफ ने अत्ता से पूछा था कि उनकी यानी आईएम आकाओं की लश्कर-ए-तैयबा से बात होती है कि नहीं।

इस पर अत्ता ने जवाब दिया कि आईएम व लश्कर की साप्ताहिक बैठक होती है। अत्ता ने यह भी कहा था कि उसकी लश्कर में ठीकठाक जान-पहचान है। अत्ता ने मारूफ को यह हिदायत भी दी थी कि वह मोबाइल फोन पर जेहाद के बारे में बात न करें।

मारूफ व अत्ता की बातचीत से यह भी खुलासा हुआ है कि आईएम भारत में दंगे फैलाना चाहता है।

मैगजीन में थीं भड़काऊ बातें

terrorist use facebook for riots in india

अत्ता ने मारूफ से गोपालगढ़ दंगों की तस्वीरें व जानकारी फेसबुक पर डालने के लिए कहा था। मारूफ ने बताया कि अत्ता के कहने पर उसने दंगों की बहुत सारी फोटो व सामग्री फेसबुक पर डाली थी।

इसके अलावा अत्ता ने मारूफ को एक मैगजीन खरीदकर राजस्थान मॉड्यूल के आतंकियों को देने के लिए कहा था। इस मैगजीन में भड़काने वाले काफी बातें लिखी हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed