फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   terrorist tunda and daud ibrahim wanted to blast on commonwealth games

कॉमनवेल्थ गेम्स में धमाका करना चाहते थे दाऊद और टुंडा

Sat, 15 Mar 2014 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 15 Mar 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
terrorist tunda and daud ibrahim wanted to blast on commonwealth games

मुंबई बम धमाकों के मुख्य आरोपी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम, प्रतिबंधित संगठन लश्कर ए तैयबा, इंडियन मुजाहिदीन व बब्बर खालसा इंटरनेशनल के बीच आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए गठजोड़ बना था।

विज्ञापन


पुलिस ने यह जानकारी आतंकी अब्दुल करीम टुंडा के खिलाफ दायर पूरक आरोप पत्र में दी है। आरोप पत्र के मुताबिक इस गठजोड़ का मकसद कॉमनवेल्थ खेलों के दौरान राजधानी में ब्लास्ट करना भी था।
विज्ञापन


अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश भरत पाराशर के समक्ष दायर आरोप पत्र में पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि लश्कर का बम विशेषज्ञ टुंडा वर्ष 2002 में बब्बर खालसा के जरिए दाऊद से कराची में मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दाऊद के साथ बना था ब्लास्ट का प्लान

terrorist tunda and daud ibrahim wanted to blast on commonwealth games

दाऊद और टुंडा के बीच इस मुलाकात के दौरान भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने को लेकर चर्चा हुई थी। पुलिस के मुताबिक यह मुलाकात बब्बर खालसा के संदिग्ध आतंकी इकबाल बंटी ने कराई थी।

बंटी, टुंडा को कराची स्थित दाऊद के घर ले गया था। इसी मुलाकात में दाऊद ने आश्वासन दिया था कि वह भारत में आतंकी वारदातें करने के लिए लश्कर ए तैयबा की मदद करेगा।

इस मुलाकात के करीब छह माह बाद टुंडा एक बार फिर दाऊद से मिला। दूसरी बार वह पाकिस्तान के मदरसों में जेहाद के प्रचार के लिए पैसों की सहायता के लिए कहा।

पाक एजेंसी आईएसआई का कारनामा

terrorist tunda and daud ibrahim wanted to blast on commonwealth games

जांच में यह भी पता चला कि टुंडा ने वर्ष 2005 में कराची में ही इंडियन मुजाहिद्दीन के संस्थापक सदस्य आमिर रजा से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में भी भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने पर चर्चा हुई थी।

टुंडा के खिलाफ दायर आरोप पत्र में पुलिस ने यह भी तर्क रखा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई व टुंडा ने मिलकर वर्ष 2010 में आयोजित कॉमनवेल्थ गेमों में ब्लास्ट की योजना बनाई थी। बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने इस ब्लास्ट को करने की जिम्मेदारी ली थी।

यह भी पता चला कि कर्नल इम्तियाज व इकबाल काना ने टुंडा को बब्बर खालसा के जरिए ब्लास्ट करवाने की जिम्मेदारी का निर्देश देते हुए कहा था कि आरडीएक्स बांग्लादेश के रास्ते भारत भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed