{"_id":"5bf6d44ebdec224155405a1f","slug":"terrorist-organizations-are-trying-to-attack-in-india-before-lok-sabha-elections","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनावों से पहले हमले की फिराक में हैं आतंकी संगठन, खुफिया व सुरक्षा एजेंसियां सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनावों से पहले हमले की फिराक में हैं आतंकी संगठन, खुफिया व सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 23 Nov 2018 07:19 AM IST
विज्ञापन
आतंकी संगठन वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान व उससे पहले देश में बड़े स्तर पर आतंकी हमला करने की फिराक में हैं। इन्हें पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई पूरा समर्थन दे रही है।
विज्ञापन
उनका मकसद इस तरह से हमला करना है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बिरादरी को ये न लगे कि पाकिस्तान ने भारत में आतंकी हमले करवाए हैं। देश के खुफिया विभाग को पिछले सप्ताह इस तरह के इनपुट मिले हैं। इसके बाद देश की खुफिया व सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
विज्ञापन
खुफिया विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकी संगठन अब बम धमाका जैसे आतंकी हमले नहीं करवाना चाहते। वह चाहते हैं कि पूरे देश में आतंकी हमले हों, मगर हमले करने वाले आतंकी भारतीय हों और हथियार भी भारत के ही हों।
विज्ञापन
अमृतसर में आतंकी हमले व दिल्ली में पकड़े गए आईएसजेके के आतंकियों से ये बात साफ होती है। अमृतसर में निरंकार सत्संग में हुए हमले में आतंकी भी भारतीय थे और भारतीय ग्रेनेडों का ही इस्तेमाल किया गया था।
दिल्ली के जामा मजिस्द इलाके से जो आईएसजेके आतंकी पकड़े गए थे, वह यूपी से हथियार लेने आए थे। बताया जा रहा है कि आतंकी संगठन भीड़ पर गोली चलाने या फिर ट्रक घुसाने जैसे आतंकी हमले कराने की फिराक में हैं।
Trending Videos
आईएसआई करा रहा हथियार व पैसों का इंतजाम
आतंकी संगठन पूरे देश में आतंकी हमले की साजिश रच रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर समेत भारत में जैश ए मोहम्मद के जो आतंकी घुसे हैं, उन्हें चुनावों के समय शरारत करने के संबंध में जोड़कर देखा जा रहा है। खुफिया अधिकारियों के अनुसार आतंकी संगठनों के लिए हथियार व पैसे का इंतजाम आईएसआई ही कर रहा है। हालांकि, कुछ आतंकी संगठन बिना आईएसआई के समर्थन के काम कर रहे हैं। खुफिया विभाग जल्द ही सभी राज्यों के पुलिस को इससे अवगत कराएगी।