फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   terrorist attack threat on kawad yatra, high alert in west up

कांवड़ यात्रा पर आतंकी खतरा, हाई अलर्ट घोषित

Thu, 17 Jul 2014 08:21 AM IST
Updated Thu, 17 Jul 2014 08:21 AM IST
विज्ञापन
terrorist attack threat on kawad yatra, high alert in west up

कांवड़ यात्रा पर आतंकी खतरा है। सूत्रों के मुताबिक, गाजियाबाद इंटेलीजेंस का इनपुट है कि मुजफ्फरनगर दंगे से जोड़कर कुछ खुराफाती हमले की प्लानिंग बना सकते हैं।

विज्ञापन


लिहाजा पूरे मेरठ जोन की पुलिस को अलर्ट किया गया है। गाजियाबाद में पुलिस ने 200 संदिग्ध खुराफातियों को रडार पर लिया है।

सुरक्षा केमद्देनजर 20 तेज तर्रार इंस्पेक्टर और दरोगाओं की स्पेशल टीम बनाई गई है, जो खुराफातियों पर नजर रख रही है। जनपद में 20 अति संवेदनशील स्थान भी चिन्हित किए गए हैं।
विज्ञापन

खुराफातियों पर नजर, हाई अलर्ट

terrorist attack threat on kawad yatra, high alert in west up

एनएच-58 पर कादराबाद से लेकर मोहननगर तक भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। 100 से ज्यादा अस्थायी सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जो मेरठ रोड पर ही बनाए जाने वाले कंट्रोल रूम से अटैच होंगे।

एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि किसी स्पेसिफिक-डे हमले की सूचना नहीं है, लेकिन लोकल इंटेलीजेंस का इनपुट है, जिसके मद्देनजर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। कोई कोताही नहीं बरती जा रही है।

स्पेशल टीमों का गठन किया गया है। खुराफातियों पर नजर रखी जा रही है। हाइवे को नौ सेक्टरों में बांटा गया है। हर सेक्टर का प्रभारी डिप्टी एसपी स्तर का अधिकारी बनाया गया है।

एफबी और व्हाट्स एप से भी मॉनिटरिंग

terrorist attack threat on kawad yatra, high alert in west up

पुलिस एफबी और व्हाट्स एप की मॉनिटरिंग कर रही है कि कहीं कोई भड़काऊ वीडियो या मैसेज भेजकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश न कर सके। अफवाहें न फैला सके।

एसएसपी ने बताया कि कांवड़ियों केशिविरों में डीजे प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा मेरठ रोड पर मीट की सभी दुकानें बंद कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि थानों में गंगाजल और कांवड़ रिजर्व में रखा जाएगा, अगर किसी की कांवड़ खंडित हो जाती है तो उसे थानों से कांवड़ दी जाएगी।

ये हैं संवेदनशील स्थान
फरीदनगर, कलछीना, मसूरी नहर, इस्लमानगर, पसौंडा, कैलाभट्टा, खोड़ा, जस्सीपुरा मोड़, फरुखनगर, लोनी, नाहल झाल। इनके अलावा कुछ धार्मिक स्थल हैं, जहां हमले का खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed