फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Terrorist attack on kejriwal rally!

केजरीवाल की सभा का रेकी करने गए थे आतंकवादी

Sat, 29 Mar 2014 07:38 AM IST
Updated Sat, 29 Mar 2014 07:38 AM IST
विज्ञापन
Terrorist attack on kejriwal rally!

इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के राजस्थान मॉड्यूल के आतंकी आम आदमी पार्टी की सभा में शामिल हुए थे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय पुलिस से बचने के लिए आतंकी ‘आप’ की टोपी लगाकर सभा का हिस्सा बन गए थे।

विज्ञापन


यह खुलासा दिल्ली व राजस्थान पुलिस की गिरफ्त में मौजूद आतंकियों ने किया। दिल्ली पुलिस आतंकियों से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आतंकी अरविंद केजरीवाल की रैली में क्यों गए।
विज्ञापन


संभावना है कि आतंकियों ने अरविंद केजरीवाल की रेकी की हो। राजस्थान एटीएस पुलिस केएक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आईएम के इंडिया चीफ तहसीन अख्तर उर्फ मोनू और मोहम्मद वकार अजहर विधानसभा चुनाव के समय दिल्ली आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकवादियों ने सुना केजरीवाल का भाषण

Terrorist attack on kejriwal rally!

दोनों आतंकी दिल्ली-6 के बल्लीमारान इलाके में मतदान से चार दिन पहले केजरीवाल की सभा में शामिल हुए थे। दोनों वहां काफी देर रहे और भाषण भी सुना।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस ने भी तहसीन व वकार की मोबाइल लोकेशन उस दिन बल्लीमारान इलाके में ट्रेस की। पूछताछ में यह बात सामने आई कि बल्लीमारान इलाके में ही तहसीन के वांटेड वाले कई पोस्टर लगे थे।

तहसीन इनमें से एक पोस्टर उखाड़कर अपने साथ ले गया था। पुलिस के अनुसार इन पोस्टरों पर तहसीन की पुरानी फोटो लगी हुई थी। रैली के बाद दोनों लाल किले की रेकी करने गए थे। वे लालकिले में काफी देर घूमे।

सुसाइड बॉम्बर थी प्लानिंग

Terrorist attack on kejriwal rally!

राजस्थान पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आतंकियों ने जोधपुर, सीकर व पाली के युवकों को इस कदर बरगला दिया था कि वे फिदायीन बनने को तैयार थे।

राजस्थान एटीएस की गिरफ्त में मौजूद मोहम्मद वाजिद गौरी ने बताया कि आईएम आकाओं ने उससे कहा था कि भारत में बम धमाकेकर उसे फिदायीन (सुसाइड बॉम्बर) बनने की ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान व अफगानिस्तान भेजा जाएगा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस ने भी तहसीन व वकार की मोबाइल लोकेशन उस दिन बल्लीमारान इलाके में ट्रेस की। पूछताछ में यह बात सामने आई कि बल्लीमारान इलाके में ही तहसीन के वांटेड वाले कई पोस्टर लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed