{"_id":"083fed1aed0ee9df8c8dcb09299938e2","slug":"terrorist-alert-after-escape-from-itarsi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटारसी में आतंकी फरार होने के बाद बढ़ाई सुरक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटारसी में आतंकी फरार होने के बाद बढ़ाई सुरक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 22 Jan 2016 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ पेशी के लिए ले जाए जा रहे एक आतंकी के इटारसी में चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो जाने के बाद ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
स्टेशनों पर पोस्ट बनाकर आरपीएफ ने हथियार से लैस जवान को तैनात किया है। साथ ही सादी ड्रेस में ट्रेनों में संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
ज्ञात हो कि लखनऊ में पेशी के लिए बेल्लूर पुलिस बुधवार की रात सागर एक्सप्रेस से एक आतंकी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर जा रही थी। बताया जाता है कि रिजर्वेशन न होने के कारण उसे गार्ड के डिब्बे में ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
इटारसी के पास आतंकी ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। इस घटना को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल भी सतर्क हो गया है। साथ ही पिछले दिनों कुछ आतंकी संगठनों की ओर से ट्रेनों में विस्फोट करने की धमकी देने के कारण स्टेशनों पर सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
आरपीएफ प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि मध्य प्रदेश से आने जाने वाली ट्रेनों के अतिरिक्त अन्य गाड़ियों में संदिग्धों की जांच पड़ताल की जा रही है।