मुंबई से तिहाड़ शिफ्ट होना चाहता है आतंकी अबु जुंदाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26/11 मुंबई हमलों के हैंडलर लश्कर के कथित आतंकी अबु जुंदाल ने उसे मुंबई जेल से तिहाड़ जेल में शिफ्ट करने की इच्छा जाहिर की है।
जुंदाल ने कोर्ट से आग्रह किया है कि उसे मुंबई जेल से दिल्ली की जेल में शिफ्ट कर दिया जाए क्योंकि वहां विचाराधीन औरंगाबाद हथियार मामले की सुनवाई पूरी होने वाली है।
अदालत ने जुंदाल के आग्रह पर सुनवाई के बाद आरोपों पर बहस के लिये पांच नवंबर की तारीख तय की है। पटियाला हाउस अदालत के जिला न्यायाधीश अमरनाथ के समक्ष वीडियो कांफ्र्रेंसिंग के जरिये सुनवाई के दौरान जुंदाल ने कहा कि औरंगाबाद हथियार (2006) केस की सुनवाई मुंबई में पूरी होने वाली है।
इस वजह से तिहाड़ शिफ्ट होना चाहता है जुंदाल
उसके बाद उसे दिल्ली की जेल में शिफ्ट कर दिया जाए ताकि वह अपने वकील एमएस खान से यहां चलने वाले मुकदमे में अपने बचाव के बारे में मशविरा कर सके।
मालूम हो कि, अदालत ने एनआईए की अर्जी पर सुनवाई के बाद छह अगस्त को जुंदाल के मामले की सुनवाई वीडियो कांफ्र्रेंसिंग से कराने की अनुमति दी थी।
एनआईए ने जुंदाल की जान को खतरा बताते हुये वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई कराने का आग्रह किया था।