{"_id":"1d6879b7fb0e80715ce1b30f6215bf22","slug":"terror-of-serial-rapist-in-delhi-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में सीरियल रेपिस्ट की दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में सीरियल रेपिस्ट की दहशत
Updated Sun, 26 Oct 2014 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉश कही जाने वाली अमर कॉलोनीमें सीरियल रेपिस्ट की दहशत फैल गई है। उसने शुक्रवार रात को एक और बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया और उसे मारने का प्रयास किया। बच्ची के प्राइवेट अंगों पर चोट मारने के बाद मारपीट भी की। बच्ची को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां से शनिवार सुबह उसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
आरोपी बच्चियों को छत पर ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म कर फरार हो जाता है। इससे पहले वह दो बच्चियों को इसी तरह अपनी हवस का शिकार बना चुका है। इलाके में इतनी दहशत फैल गई है कि मां-बाप अपनी बच्चियों को घर से बाहर अकेले भेजने में डरने लगे हैं। अमर कॉलोनी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पीड़ित बच्ची गढ़ी में रहती है। एक युवक शुक्रवार शाम बच्ची को बहला फुसलाकर दयानंद कॉलोनी स्थित एक चार मंजिला मकान की छत पर ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची की ओर से पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उसको गला दबाकर मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इससे वह बेहोश हो गई। उसने मारपीट कर प्राइवेट अंगों में चोट मारी। रात करीब 11 बजे उसे होश आया और वह अपने घर पहुंची। परिजन रात करीब 12 बजे पीड़ित बच्ची को अमर कॉलोनी थाने लेकर पहुंचे।
अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पोक्सो और हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी कैमरों में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी बच्ची को हाथ से पकड़कर ले जा रहा है। शनिवार शाम तक उसके बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इससे पहले भी आरोपी वर्ष 2013 में दो बच्चियों को इसी तरह अपनी हवस का शिकार बना चुका है। एक वारदात में वह दुष्कर्म नहीं कर पाया था।
तीनों वारदातों में क्या है समानता:
- आरोपी करीब 10-12 वर्ष की बच्ची को ही अपना शिकार बनाता है।
- बच्ची का हाथ पकड़कर बहला फुसलाकर ले जाता है।
- आरोपी बच्ची को छत पर ले जाकर दुष्कर्म करता है।
- दुष्कर्म के बाद पीड़िता के साथ मारपीट करता है।
- बच्ची को छत में छोड़कर फरार हो जाता है।
- हर बार आरोपी की चेहरा सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है।
आरोपी की उम्र 24-25 वर्ष
आरोपी का चेहरा हर बार सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है। मगर वह अभी तक नहीं पकड़ा गया। इससे पहले भी वह कन्या जिमाने के बहाने दो बच्चियों को ले गया था। तब भी उसका चेहरा सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की उम्र करीब 24 से 25 वर्ष दिखाई दे रही है। अगर पुलिस पहली वारदातों के बाद ही ठीक से तफ्तीश करती तो आरोपी अभी तक पुलिस गिरफ्त में होता।