फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Terror Blast: One body is of Dr. Umar, the other is of someone else… Police is busy solving the mystery

Terror Blast: एक शव डॉ. उमर का तो दूसरा किसका... पहेली हल करने में जुटी पुलिस, शिनाख्त के लिए नहीं पहुंचा कोई

Thu, 13 Nov 2025 04:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 13 Nov 2025 04:23 AM IST
सार

माना जा रहा है इनमें से एक शव डॉक्टर मोहम्मद उमर का हो सकता है। उसकी पहचान के लिए उमर की मां का डीएनए सैंपल भी ले लिया गया है। ऐसे में सवाल अब भी यही है कि दूसरा शव किसका है। पुलिस इसी पहेली को सुलझाने में जुटी है।

विज्ञापन
Terror Blast: One body is of Dr. Umar, the other is of someone else… Police is busy solving the mystery
दिल्ली धमाका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाल किले के पास कार में हुए धमाके में मारे गए आठ लोगों की अब तक शिनाख्त हो चुकी है लेकिन मोर्चरी में रखे दो शव किसके यह पता अब तक नहीं चला है। माना जा रहा है इनमें से एक शव डॉक्टर मोहम्मद उमर का हो सकता है। उसकी पहचान के लिए उमर की मां का डीएनए सैंपल भी ले लिया गया है। ऐसे में सवाल अब भी यही है कि दूसरा शव किसका है। पुलिस इसी पहेली को सुलझाने में जुटी है।

विज्ञापन


धमाके के बाद हताहत हुए लोगों के परिजन अपनों की तलाश करते हुए एलएनजेपी अस्पताल पहुंच गए थे। शिनाख्त के बाद परिजनों को आठ शव दे दिए गए। मोर्चरी में दो अज्ञात शवों के टुकड़े मोर्चरी में रखे हैं। सूत्रों के मुताबिक एक शव के कुछ टुकड़ों को गत्ते के एक डिब्बे में जबकि दूसरे शव के धड़ का हिस्सा एक चादर में लपेटकर फ्रिज में रखा गया है। बिना डीएनए के इन दोनों ही शवों की पहचान लगभग असंभव है।अधिकारियों का कहना है कि जब तक कोई व्यक्ति आकर शव के लिए दावा नहीं करता तब तक मृतक की पहचान मुश्किल है। पुलिस सूत्रों का कहना दूसरी लाश का धड़ धमाके से उड़कर लाल किला पुलिस चौकी के पास जाकर गिरा था। धमाके में नौमान, मोहसिन, मोहम्मद जुम्मन, पंकज सैनी, अशोक कुमार, लोकेश अग्रवाल, दिनेश कुमार मिश्रा और अमर कटारिया की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


विस्फोट से पहले उमर तीन घंटे क्यों रुका
डा. मोहम्मद उमर दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट में शामिल कार चला रहा शख्स रामलीला मैदान के पास एक मस्जिद में गया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अल-फला विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर डॉ. उमर ही कार चला रहा था। विस्फोट से पहले उसने अपराह्न करीब 3.19 बजे सुनहरी मस्जिद पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा किया था। वहां तीर घंटे रहा। एजेंसियां इस सवाल का हल खोज रही है कि आखिर तीन घंटे रुककर उसने वहां क्या किया और किससे मिला। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि वह फरीदाबाद मॉड्यूल में गिरफ्तार किए गए लोगों के बारे में लगातार अपडेट देख रहा था। हम यह भी सत्यापित करने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या वह सिग्नल फोन का उपयोग करके अपने आका के संपर्क में था। अधिकारी ने कहा कि फोरेंसिक विशेषज्ञ उस संभावित सिग्नल उपकरण के टुकड़ों का पता लगाने के लिए नमूनों का विश्लेषण कर रहे हैं जिसका उपयोग आका के संपर्क में रहने के लिए किया गया हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष टीम गठित
पुलिस सूत्रों ने कहा कि नमूनों की जांच करने और इस्तेमाल किए गए विस्फोटकों की प्रकृति की पहचान करने के लिए विशेषज्ञों की एक विशेष टीम का गठन किया गया है।


पुलिस ने बम धमाका माना
दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस की प्राथमिकी ने विस्फोट को -एक बम विस्फोट कहा हैं, क्योंकि इसमें गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत आतंकी हमले की साजिश और सजा से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। शुरुआत में, यह दावा किया गया था कि विस्फोट के दौरान कार में तीन लोग थे। जांच से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, पार्किंग से निकलने के बाद, वह लाल किले के पास छत्ता रेल चौक रोड पर आगे बढ़ा और फिर एक यू-टर्न लिया। विस्फोट लाल किले पुलिस चौकी से कुछ मीटर पहले हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed