फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   terror attack alert in Delhi before August 15

15 अगस्त से पहले दिल्ली में आतंकी हमले की आशंका, खुफिया विभाग से मिले इनपुट

Wed, 31 Jul 2019 01:48 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 31 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
terror attack alert in Delhi before August 15
सांकेतिक तस्वीर
आतंकी 15 अगस्त से पहले दिल्ली में आतंकी एनआईए हैडक्वार्टर, इंडिया गेट, लाजपत नगर मार्केट, सरोजनी नगर मार्केट व सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को अपना निशाना बना सकते हैं। खुफिया विभाग ने दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों में भी आतंकी हमले के इनपुट्स दिए हैं। 
विज्ञापन


इसके मदद्नेजर दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने दिल्ली के सभी थानाध्यक्षों व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाकर सुरक्षा के सख्त कदम उठाने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आतंकी हमले के इनपुट्स मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि आतंकी 15 अगस्त के मौके पर वारदात कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चहाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्षों को आतंकी हमले से निपटने के लिए सभी कदम उठाने को कहा है। स्पेशल सेल वांछित आतंकियों की सूची भी जारी करने जा रही है। इस सूची में उन सभी संगठनों के आतंकी होंगे जो दिल्ली में वांटेड है या फिर आतंकी हमला करने की फिराक में हैं। 

दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने दिल्ली के सभी थानाध्यक्षों व उनसे सीनियर पुलिस अधिकारियों की मंडी हाउस स्थित अवाने गालिब में पिछले सप्ताह बैठक बुलाई थी। इस बैठक में आतंकी वारदातों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के आदेश दिए थे। 

सभी थानाध्यक्षों को किराएदारों, सैकंड हैंड कार डीलरों और कैफे का पुलिस वेरीफिकेशन करने का कहा गया है। इसके  साथ ही भीड़भाड वाली जगहो व बड़ी बिल्डिंग में सुरक्षाकर्मी व कमांडो तैनात करने का कहा गया है। दक्षिणी परिक्षेत्र के संयुक्त पुलिस आयुक्त देवेश श्रीवास्तव ने दो दिन पहले लाजपत नगर मार्केट की सुरक्षा का जायजा लिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed