फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tension in noida after a murder.

नईम की हत्या से बिलासपुर में तनाव, बाजार बंद

Mon, 06 Oct 2014 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 06 Oct 2014 02:01 AM IST
विज्ञापन
Tension in noida after a murder.

कस्बे में बृहस्पतिवार को दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में मारे गए नईम पठान के पक्ष के लोगों ने रविवार को हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोपी पक्ष की बिरादरी के लोगों से मारपीट की और उनकी ठेली आदि पलट दी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

विज्ञापन


बताया गया है कि रविवार सुबह नईम पक्ष के लोग बाजार से गुजर रहे थे, तभी हत्यारोपी पक्ष के किसी व्यक्ति ने नईम की हत्या को लेकर टिप्पणी कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन


नईम पक्ष के लोग तलवार और तमंचे लेकर सड़क पर उतर आए। उन्होंने आरोपी पक्ष के बिरादरी के लोगों से मारपीट कर दी। बाजार बंद हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। नईम पक्ष के लोगों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद कस्बे के लोग शांत हो गए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर संबंधित बिरादरी के लोगों ने उन पर दोबारा टिप्पणी की तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीड़ित पक्ष के लोगों ने कहा कि अगर हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो उन्हें खुद इसका जवाब देने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

‘घटना के लिए पुलिस जिम्मेदार’
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिलासपुर में रविवार सुबह बनी तनाव की स्थिति के लिए पुलिस जिम्मेदार है। यहां तैनात पुलिस और पीएसी को शनिवार रात हटा दिया गया। बाजार चौक पर मात्र एक बुजुर्ग सिपाही गश्त कर रहा था। ऐसे में सुबह होते ही फिर से हंगामा शुरू हो गया।

हालांकि पुलिस अधिकारियों ने पर्याप्त संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात होने की बात कही। लोगों का कहना है कि अगर क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात था तो रविवार को घटनास्थल पर पहुंचने में पुलिस को करीब आधा घंटा कैसे लग गया। उधर, रविवार की घटना के बाद पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।


हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नईम के परिजन नाराज जरूर थे, लेकिन उन्हें समझाकर शांत कर लिया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने करीब 12 स्थानों पर दबिश दी है, लेकिन उनका पता नहीं चला है। उम्मीद है हत्यारोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
-डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed