फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ten years old auto rickshaw ban in Gurugram

10 साल पुराने ऑटो रिक्शा पर गुरुग्राम में प्रतिबंध, विश्व का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर

Sun, 14 Jul 2019 12:37 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 14 Jul 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
Ten years old auto rickshaw ban in Gurugram
सांकेतिक तस्वीर
विश्व का सबसे अधिक प्रदूषित शहर होने के कारण गुरुग्राम में 10 साल से ज्यादा पुराने ऑटो रिक्शा पर रोक लगा दी है। माना जा रहा है कि इन ऑटो रिक्शा के कारण शहर में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। वहीं शहर में अनाधिकृत रूप से चलाए जा रहे ऑटो रिक्शा के लिए ट्रैफिक पुलिस और क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण के सचिव मिलकर 10 दिन में योजना बनाकर मुख्यमंत्री के पास भिजवाएंगे। यह योजना तैयार करने की जिम्मेदारी पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकिल को दी गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को गुरुग्राम में जिला लोक परिवाद समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह आदेश दिए। बैठक में 11 मामले रखे गए थे जिनमें से अधिकांश का निपटारा मुख्यमंत्री ने कर दिया। मुख्यमंत्री के सामने शिकायत रखी गई थी कि गुरुग्राम में बहुत सारे ऑटो रिक्शा बिना फेयर मीटर और बिना रजिस्ट्रेशन के चलाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


यह मामला पिछली बैठक में भी रखा गया था जिसमें मुख्यमंत्री ने प्रदेश के ट्रांसपोर्ट विभाग को इस बारे में पॉलिसी बनाने के निर्देश दिए थे। इसी बीच क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि ऑटो रिक्शा पर फेयर मीटर लगाने के लिए 30 मई 2019 को परिवहन विभाग ने नए मीटर लगाने के लिए अधिसूचना जारी की गई थी और जल्द ही नए मीटर लगाने को लेकर टेंडर किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने एक अन्य शिकायत का निपटारा करते हुए कहा कि वृद्धावस्था सम्मान भत्ते का लाभ लेने के लिए आयु के प्रमाण के तौर पर यदि आवेदक 10वीं कक्षा पास नहीं है तो हरियाणा प्रदेश का स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट मान्य होगा। 

अगर सर्टिफिकेट गलत पाया गया तो जारीकर्ता के खिलाफ कार्यवाही होगी। मुख्यमंत्री के इस फैसले से प्रदेश के उन सभी व्यक्तियों को लाभ होगा जिनके पास वृद्धावस्था सम्मान भत्ता लेने के लिए आयु का कोई प्रमाण नहीं था। मुख्यमंत्री ने इस बारे में राज्य स्तर पर पॉलिसी बनाने के भी आदेश दिए हैं।

नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर लगाई गई एक शिकायत का निपटारा करते हुए मुख्यमंत्री ने नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों की स्वच्छता कमेटी बनाकर सफाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए। यह कमेटी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के साथ तालमेल करके सफाई के लिए नियमावली बनाएगी और सफाई कार्य पर नजर रखेगी।

एक अन्य मामले का निपटारा करते हुए मुख्यमंत्री ने फर्रुखनगर के कलावती अस्पताल द्वारा वहां पर जन्मे बच्चों की सूचना जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सही समय पर नहीं भेजने के मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। 

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक उमेश अग्रवाल व तेजपाल तंवर, हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की चेयरपर्सन गार्गी कक्कड़, हरियाणा डेयरी विकास प्रसंघ के चेयरमैन जीएल शर्मा, उपायुक्त व नगर निगम आयुक्त अमित खत्री, मंडलायुक्त अशोक सांगवान, पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकिल, एचएसवीपी प्रशासक चंद्रशेखर खरे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed