फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ten-year-old child died due to drowning in a canal

Delhi: नहर में डूबने से दस साल के बच्चे की मौत, दोस्तों के साथ गया था नहाने, गोताखोरों ने बाहर निकाला शव

Sat, 10 Jun 2023 10:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 10 Jun 2023 10:09 PM IST
सार

यश परिवार के साथ राजबीर कॉलोनी में रहता था। परिवार में माता-पिता समेत अन्य सदस्य हैं। उसके पिता विनोद कुमार एक निजी फैक्टरी में काम करते हैं। वह इलाके के एक स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता था।

विज्ञापन
Ten-year-old child died due to drowning in a canal
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के कोंडली इलाके में नहर में नहाने के दौरान 10 साल का एक बच्चा डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने बच्चे की तलाश की और कुछ देर बाद उसे निकालकर पास के अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


यश परिवार के साथ राजबीर कॉलोनी में रहता था। परिवार में माता-पिता समेत अन्य सदस्य हैं। उसके पिता विनोद कुमार एक निजी फैक्टरी में काम करते हैं। वह इलाके के एक स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे गर्मी के चलते यश अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने के लिए आया था। 
विज्ञापन


इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके साथी शोर मचाने लगे और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और बोट क्लब को सूचना दी गई। बोट क्लब के इंचार्ज हरीश कुमार अपने गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे। उसके बाद नहर में बच्चे की तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद यश को बाहर निकालकर पास के अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed