{"_id":"14bd19057cbd164bd99f28429a4c8f7e","slug":"ten-per-cent-registries-will-physical-verification","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस फीसदी रजिस्ट्रियों का होगा भौतिक सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस फीसदी रजिस्ट्रियों का होगा भौतिक सत्यापन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 05 May 2014 02:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजिस्ट्री के दौरान स्टांप ड्यूटी में खेल करने वालों की अब खैर नहीं है। स्टांप विभाग ने तय किया है कि अब प्रत्येक माह होने वाली कुल रजिस्ट्रियों में से 10 प्रतिशत रजिस्ट्रियों का मौके पर जाकर सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
ऐसे में अगर संपत्ति की रजिस्ट्री में कम स्टांप पेपर लगाया गया होगा तो वह पकड़ में आ जाएगा। पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर आरोपी के खिलाफ स्टांप वाद भी दायर किया जा सकता है।
विज्ञापन
राजस्व का एक बड़ा हिस्सा प्रदेश शासन को गाजियाबाद में सब-रजिस्ट्रार कार्यालय से मिलता है। प्रत्येक कार्यदिवस में इन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में 200 से 350 संपत्तियों की रजिस्ट्री की जाती है। इतनी बड़ी संख्या में रजिस्ट्री होने के चलते कुल लोग स्टांप ड्यूटी की चोरी करते हैं।
विज्ञापन
इसी के चलते अब स्टांप विभाग ने निर्णय लिया है कि प्रतिमाह कुल होने वाली रजिस्ट्रियों में से 10 प्रतिशत रजिस्ट्रियों का मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इस दौरान जांच की जाएगी कि इलाके का सेक्टर रेट और बाजार रेट क्या है।
क्रेता ने विक्रेता से कुल कितने रुपये में प्रापर्टी का सौदा किया है। पूरी जांच के बाद यह देखा जाएगा कि संबंधित रजिस्ट्री में पर्याप्त धनराशि का स्टांप पेपर लगाया गया है या नहीं।
किसी संपत्ति में अगर निर्धारित राशि का स्टांप पेपर नहीं पाया जाता है तो ऐसे व्यक्ति पर दबाव बनाया जाएगा कि वह तत्काल उतनी स्टांप ड्यूटी जमा कराए, जितनी रजिस्ट्री में कम है। इसके अलावा उस पर स्टांप वाद भी दायर किया जा सकता है।