फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ten Assamese girls make maid they come Ghaziabad with dream of studies

गाजियाबाद: पढ़ाई का सपना दिखा असम की 10 किशोरियों को बनाया नौकरानी, दुष्कर्म का भी आरोप

Sun, 19 Aug 2018 10:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 19 Aug 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
ten Assamese girls make maid they come Ghaziabad with dream of studies
प्रतीकात्मक तस्वीर

पढ़ाई के नाम पर असम से 10 किशोरियों को लाकर एक महिला और उसके पति ने उन्हें घरों में नौकरानी बना दिया। आरोप है कि एक किशोरी के साथ दिल्ली के एक मकान मालिक ने दुष्कर्म भी किया। डरकर दो किशोरियां भाग निकलीं। इनमें एक ने मानव तस्करी का खुलासा किया। 

विज्ञापन


असम की एक किशोरी 16 अगस्त की रात पुलिस को नया गाजियाबाद स्टेशन के पास अकेली घूमती मिली तो पीआरवी ने उसे कविनगर थाने पहुंचा दिया। किशोरी ने बताया कि वह असम के हलवाटीन थाना क्षेत्र की रहने वाली है।
विज्ञापन


गुवाहाटी निवासी एक महिला और उसका पति करीब एक महीना पहले उनके गांव आई थी और 14 से 17 साल की 10 लड़कियों को पढ़ाने-लिखाने के नाम पर दिल्ली ले आई और नौकरानी बना दिया। एक लड़की के साथ उसे भी दिल्ली में एक मकान में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक महीना वहां काम किया। आरोप है कि मकान मालिक उन पर गंदी नजर रखता था। 16 अगस्त की शाम दोनों मौका पाकर घर से भाग निकलीं। पुलिस ने पीड़िता को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सुपुर्द कर दिया है, जबकि दूसरी लापता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed