फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tempreture crossed 44 degree celsius in some areas of delhi on wednesday

पूरे सप्ताह पड़ेगी भीषण गर्मी: दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान 44 डिग्री पार, जानें देशभर में मौसम का हाल

Wed, 27 Apr 2022 09:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 27 Apr 2022 09:47 PM IST
सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम पारा 43 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग ने इसके अगले दिन के लिए तेज आंधी-तूफान आने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
tempreture crossed 44 degree celsius in some areas of delhi on wednesday
दिल्ली पर पड़ रही भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को देश के बड़े हिस्से में कम से कम अगले पांच दिनों तक लू चलने की संभावना जताई है, इसके साथ ही दिल्ली में यलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान पूर्व, मध्य और उत्तर पश्चिम भारत में हीटवेव की स्थिति रहेगी। आईएमडी वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि उत्तर भारत में 29 अप्रैल को धूल भरी आंधी की संभावना है। इसके बाद एक मई से तापमान में गिरावट आएगी।

विज्ञापन


उत्तर पश्चिम भारत में भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में बुधवार को पारा 40 के पार पहुंचा। दिनभर गर्म हवाओं का कारण लोगों का बुरा हाल रहा। दिल्ली के कुछ इलाकों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए भीषण गर्मी पड़ने के साथ लू चलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 41.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 14 से 68 फीसदी रहा। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 44.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म इलाका दर्ज किया गया है। इसके अलावा पीतमपुरा (43.6 डिग्री सेल्सियस) और मुंगेशपुर (44.1 डिग्री सेल्सियस) के साथ गर्मी की चपेट में रहा। वहीं, नजफगढ़ 43.7 डिग्री सेल्सियस पारा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम पारा 43 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग ने इसके अगले दिन के लिए तेज आंधी-तूफान आने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि आगामी दिनों में दिल्ली के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

राजधानी में 21 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 29 अप्रैल, 1941 को महीने का सर्वकालिक उच्च अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस साल अप्रैल में आठ लू वाले दिन दर्ज किए गए हैं, जो 2010 में महीने में देखे गए ऐसे 11 दिनों के बाद से सबसे अधिक हैं। 

विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में शुक्रवार और रविवार को 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने, हल्की बारिश और धूल भरी आंधी चल सकती है, जिससे अस्थायी राहत मिल सकती है।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ गांधीनगर के निदेशक दिलीप मावलंकर के मुताबिक, लोगों को आईएमडी की सलाह पर ध्यान देने, घर के अंदर रहने, खुद को हाइड्रेटेड रखने और गर्मी से संबंधित बीमारी के मध्यम लक्षण महसूस होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जानना चाहिए। 

इन राज्यों में हीटवेव के हालात बनेंगे

आईएमडी के अनुसार, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार में अलग-अलग इलाकों में हीटवेव की स्थिति की संभावना है। झारखंड, पश्चिम बंगाल, आंतरिक ओडिशा और गुजरात राज्य के उत्तरी भाग में भी ऐसे ही हालात रह सकते हैं। अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और उसके बाद लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।
 

भलस्वा इलाके में दमघोंटू हुई हवा 

भलस्वा लैंडफिल साइट पर लगी आग के कारण आसपास की हवा दमघोंटू हो गई है। यही वजह है कि बीते एक दिन में ही यहां की हवा खराब से बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। बीते एक दिन पहले जहांगीरपुरी का एक्यूआई 220 था जबकि बुधवार को यह 322 तक पहुंच गया। वहीं, इसके अलावा दिल्ली का एक्यूआइ 287, फरीदाबाद 336, गाजियाबाद 261, ग्रेटर नोएडा 314, गुरुग्राम 353 व नोएडा 317 एक्यूआई रहा। 

अधिकतम तापमान- 43 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 23 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 6:54 बजे
सूर्योदय का समय: 5:43 बजे
-दिनभर मौसम साफ रहेगा। लू चलने की संभावना है। हवा में नमी का स्तर मध्यम रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed