{"_id":"596e55f34f1c1bac178b492c","slug":"tempo-driver-crashes-in-cow-angry-people-beat-the-tampo-driver-handed-the-accused-to-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो चालक ने गाय को मारी टक्कर, तो भीड़ ने इतना पीटा कि... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो चालक ने गाय को मारी टक्कर, तो भीड़ ने इतना पीटा कि...
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
गाय
विज्ञापन
कल्याणपुरी इलाके में बेलगाम टेंपो चालक ने सड़क पर खड़ी गाय को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी टेंपो चालक ने फरार होने का प्रयास किया। भीड़ ने आरोपी चालक को दबोच लिया, बाद में उसकी जमकर पिटाई लगाई गई। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव धर्मा, बरगवा, एटा, यूपी निवासी जगदीश को गिरफ्तार कर लिया।
लोगों का आरोप था कि जगदीश ने जानबूझकर गाय को टक्कर मारी, जिससे वह बुरी तरह चोटिल हो गई। कल्याणपुरी थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ लारवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक हादसा सोमवार रात करीब 8.45 बजे त्रिलोकपुरी 13-14 ब्लॉक के सामने हुआ।
शिकायतकर्ता अर्जुन चौहान ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ 14 ब्लॉक के पास खड़ा हुआ था। इस बीच पीछे से एक टेंपो बड़ी तेजी से आया। उसने साइड में खड़ी गाय को टक्कर मारी और पंद्रह ब्लॉक की ओर भागने का प्रयास किया। भीड़ ने कुछ दूर पीछा कर आरोपी को दबोच लिया। बाद में उसकी जमकर पिटाई लगाई गई।
विज्ञापन
आरोपी को पुलिस के हवाले कर एनिमल केयर एंबुलेंस को कॉल की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।