{"_id":"6a46968276eb8b890e01a010","slug":"tempo-crashes-into-flyover-pillar-three-dead-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-143785-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: फ्लाईओवर के पुल से टकराया टैंपो, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: फ्लाईओवर के पुल से टकराया टैंपो, तीन की मौत
विज्ञापन
अलीपुर के सिंघु बार्डर के पास हादसा, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अलीपुर के सिंघु बॉर्डर के पास बृहस्पतिवार तड़के भैंस लेकर जा रहा टैंपो फ्लाईओवर के खंभों से टकरा गया। हादसे में टैंपो सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, वाहन का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी. सक्सेना ने बताया कि मरने वालों की शिनाख्त 50 साल के किराड़ी निवासी जगदीश सिंह, 27 साल के नत्थूपुरा निवासी यशवंत सिंह और 27 साल के सुमित के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार तड़के अलीपुर थाना पुलिस को हादसे की जानकारी मिली। किसी तरह केबिन काटकर फंसे हुए दो लोगों को निकाला गया। वहीं एक घायल को एंबुलेंस से पहले ही नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल भेजा जा चुका था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में तेज रफ्तार या चालक को झपकी आने की वजह से हादसे की आशंका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।