फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tempo collides with truck, woman passenger dies

Delhi NCR News: टेंपो ने ट्रक में मारी टक्कर, महिला सवारी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
टेंपो जब्त कर चालक की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आदर्श नगर में तेज रफ्तार टेंपो चालक ने एक ट्रक के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो में सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं उसका पति मामूली रूप से घायल हो गया। घायलों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। महिला के पति का इलाज चल रहा है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस टेंपो जब्त कर चालक की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक प्रदीप गुप्ता आजादपुर स्थित लालबाग में पत्नी ममता के साथ रहता है। आदर्श नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी में प्रदीप ने बताया कि उन्हें 17 नवंबर को किसी काम से पत्नी के साथ बुराड़ी जाना था। वह रिक्शा लेने के लिए आजादपुर पहुंचे। वहां उनका जानकार अशोक अपने टेंपो के साथ मिला। वह उन्हें बुराड़ी ले जाने के लिए तैयार हो गया। प्रदीप ने बताया कि अशोक टेंपो को काफी तेज रफ्तार से चलाने लगा। उनलोगों ने उसे तेज चलाने से मना भी किया। लेकिन वह नहीं माना। मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास अशोक ने एक ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें और उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आईं। लोगों ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टर ने उनकी पत्नी ममता को मृत घोषित कर दिया। हादसे में अशोक को चोट नहीं आई और वह घटना के बाद वहां से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed