फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Temperatures in Delhi-NCR remain consistently high between April 19 and 24

42 डिग्री टॉर्चर के लिए तैयार रहे दिल्ली-NCR: सूरज दिखाने लगा तेवर, जानें कैसे रहेंगे आने वाले दिन-रात

Sat, 18 Apr 2026 07:23 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 18 Apr 2026 07:23 PM IST
सार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 19 से 24 अप्रैल के बीच तापमान में लगातार गर्मी बनी रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 38 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 

विज्ञापन
Temperatures in Delhi-NCR remain consistently high between April 19 and 24
दिल्ली में गर्मी से हाल बेहाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में बीते कई दिनों से सूरज अपने तेवर दिखा रहा था। लेकिन, शुक्रवार को बारिश ने चढ़ते तापमान पर ब्रेक लगा दिया था। वहीं, शनिवार को फिर सूर्यदेव ने अपने तेवर दिखा दिए हैं। इसके चलते मौजूदा समय में लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। वहीं, दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। 

विज्ञापन

सुबह से ही निकल रही तेज धूप ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ था। इसके बाद दिन के समय चली गर्म हवाओं ने भी लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। इस दौरान अधिकतम तापमान 39.5 और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 27 प्रतिशत रही। हालांकि, फरवरी और मार्च के महीनों में दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पास जरूर पहुंचा था। साथ ही, मंगलवार को भी पारा 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 19 से 24 अप्रैल के बीच तापमान में लगातार गर्मी बनी रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 38 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 

विज्ञापन

शुरुआती दिनों यानी 19 से 21 अप्रैल तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि हवा मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम दिशा से हल्की से मध्यम गति में चलेगी। इसके बाद 22 से 24 अप्रैल तक मौसम अधिकतर साफ रहने का अनुमान है और गर्मी का असर और बढ़ सकता है। इस अवधि में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं, इसलिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed