फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   temperature will cross 36 degrees In next 3 days in delhi

अगले 3 दिनों में तापमान 36 डिग्री होगा पार, तेज हवाएं और आंधी की आशंका

Wed, 27 Mar 2019 12:43 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 27 Mar 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
temperature will cross 36 degrees In next 3 days in delhi
सांकेतिक तस्वीर
राजधानी में दिल्ली वासियों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में दिल्ली का अधिकतम तापमान बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। 
विज्ञापन


साथ ही इस बीच आसमान में बादल छाने के साथ आंधी आने के भी आसार रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इस बीच न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 
विज्ञापन


इसी क्रम में बुधवार को दिल्ली की तापमान बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है। 28 मार्च को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा, जबकि 29 और 30 मार्च को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के आसार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज होगी, जिसके तहत रात का तापमान भी बढ़कर 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।  30 मार्च यानी शनिवार को दिल्ली में 36 डिग्री तापमान के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिन में धरातल पर तेज हवाएं चलने और आंधी आने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed